Bihar News: राघोपुर विस क्षेत्र में ध्वजारोहण के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, आरजेडी के समर्थक को मारी गोली

Updated:
विज्ञापन
Bihar News: राघोपुर विस क्षेत्र में ध्वजारोहण के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, आरजेडी के समर्थक को मारी गोली

गणतंत्र दिवस के मौके पर बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इस दौरान गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना हाजीपुर के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र तेरसिया गांव की है.

विज्ञापन

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर से बड़ी खबर आ रही है. गणतंत्र दिवस के मौके पर बाइक पर सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इस दौरान गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की पहचान आरजेडी समर्थक और समाजसेवी विद्या राय के रूप में की गयी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद फायरिंग करते फरार हो गये.

समाजसेवी के साथ आरजेडी समर्थक है युवक

जानकारी के अनुसार यह घटना हाजीपुर के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र तेरसिया गांव की है. गोली लगने के बाद आरजेडी समर्थक विद्या राय को लोग आनन-फानन में सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया, युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. घायल व्यक्ति विद्या राय तेरसिया का रहने वाला है. युवक की उम्र 40 वर्ष के आसपास है.

घटना के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. इस घटना के बारे में सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने पत्रकारों से बताया कि घायल युवक तेरसिया गांव का रहने वाले विद्या राय है. उसे बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर पुलिस गई है. इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

Also Read: Bihar: लखीसराय में झंडोत्तोलन के दौरान मुखिया व पूर्व मुखिया के समर्थक भिड़े, रोड़ेबाजी में पांच जख्मी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन