Indian Railways / IRCTC / Train News : बिहार में 19 मार्च तक 36 ट्रेनें रद्द, 19 बदले रूट से चलेंगी
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Mar 2021 9:24 AM
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआइ) के लिए 19 मार्च तक प्री-एनआइ व एनआइ काम होना है. इस दौरान मुजफ्फरपुर जंक्शन से खुलने/गुजरने वाली 36 ट्रेेनें अस्थायी रूप से रद्द रहेगी.
पटना. मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआइ) के लिए 19 मार्च तक प्री-एनआइ व एनआइ काम होना है. इस दौरान मुजफ्फरपुर जंक्शन से खुलने/गुजरने वाली 36 ट्रेेनें अस्थायी रूप से रद्द रहेगी.
19 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से जबकि चार स्पेशल ट्रेनों को अलग–अलग स्टेशनों पर आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलाया जायेगा. पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने यह जानकारी दी.
रद्द स्पेशल ट्रेनों में 03215/03216 रक्सौल-पाटलिपुत्र-रक्सौल (19 मार्च तक), 05201/05202 पाटलिपुत्र-नरकटियागंज-पाटलिपुत्र (9 से 19 मार्च तक), 03357/03358 पटना-दरभंगा-पटना (9 से 19 मार्च तक) शामिल है.
वहीं, परिवर्तित मार्ग से चलनेवाली स्पेशल ट्रेनों में 09484 बरौनी-अहमदाबाद है, जो 10 से 19 मार्च तक दिनकरग्राम सिमरिया-मोकामा-दानापुर होकर और 09483 अहमदाबाद-बरौनी, जो 08 से 18 तक दानापुर-पटना-मोकामा-दिनकरग्राम सिमरिया होकर चलेगी, शामिल है.
ट्रेनों में सफर कराने के साथ रेलवे की ओर से यात्रियों की सेहत का ख्याल रखने के लिए मनपसंद पका हुआ व्यंजन परोसा जा रहा है. आइआरसीटीसी की ओर से यात्रियों को ट्रेनों में उनके मनपसंद व्यंजन मिल रहे हैं. अब पिज्जा से लेकर बिरयानी सहित पका हुआ खाना यात्री ऑर्डर कर सकते हैं.
यात्रियों को दो घंटा पहले आइआरसीटीसी इ-कैटरिंग ऐप ‘फूड ऑन ट्रैक’ पर ऑर्डर करना है. ऑर्डर करने के बाद स्टेशनों पर ट्रेनों में बर्थ पर पका हुआ खाना उपलब्ध हो जायेगा. पूर्व मध्य रेल के पटना, राजेंद्रनगर, दानापुर, पाटलिपुत्र, गया, धनबाद व पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर यात्रियों को सुविधा मिलने लगी है.
आधिकारिक सूत्र ने बताया कि पूर्व मध्य रेल में अगले सप्ताह से मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हाजीपुर, बरौनी सहित अन्य स्टेशनों पर मनपसंद व्यंजन मिलने लगेगा. आइआरसीटीसी के पटना के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेन में यात्रियों को उनके बर्थ पर मनपसंद खाना उपलब्ध कराया जा रहा है. मुजफ्फरपुर जंक्शन से खुलने/गुजरने वाली 36 ट्रेेनें का रद्द होने तथा News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










