बिहार पहुंचा शहीद जवान रामबाबू का पार्थिव शरीर, पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने भी दी श्रद्धांजलि
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 May 2025 11:23 AM
पटना पहुंचा रामबाबू प्रसाद की तस्वीर
India-Pakistan War: पाकिस्तानी ड्रोन हमले में शहीद हुए सीवान के जवान रामबाबू प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पहुंचा. जैसे ही शहीद का शव तिरंगे में लिपटा पटना पहुंचा, वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और शहीद के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
India-Pakistan War: पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमले में शहीद हुए बिहार के सीवान जिले के वीर सपूत रामबाबू प्रसाद (27) का पार्थिव शरीर मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पहुंचा. राज्य भर में शोक की लहर दौड़ गई. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया.
जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर तैनात जवान रामबाबू प्रसाद 12 मई को पाकिस्तानी ड्रोन अटैक में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जम्मू-कश्मीर में इलाज के दौरान सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे उनकी जान चली गई. वे देश की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक S-400 एयर डिफेंस सिस्टम में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे.
दिसंबर में हुई थी रामबाबू की शादी
शहीद रामबाबू का घर सीवान जिले के गौतम बुद्ध नगर थाना क्षेत्र के वसिलपुर गांव में है. उनके पिता स्वर्गीय रामविचार सिंह बड़हरिया प्रखंड के हरिहरपुर पंचायत के पूर्व उप मुखिया थे. रामबाबू की शादी हाल ही में, 14 दिसंबर 2024 को हुई थी. अप्रैल में वे छुट्टी पर सीवान आए थे और वहां से वापस ड्यूटी पर लौटे थे. उनका ट्रांसफर उदयपुर हो गया था, लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उन्हें फिलहाल जम्मू-कश्मीर में ही ड्यूटी पर रोक लिया गया था.
तेजस्वी यादव ने की उनके भाई से बातचीत
शहीद का पार्थिव शरीर अब उनके पैतृक गांव लाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शहीद के भाई अखिलेश सिंह से वीडियो कॉल पर बातचीत कर संवेदना जताई और हर संभव सहायता का भरोसा दिया. रामबाबू की शहादत ने न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे बिहार को गर्व और शोक से भर दिया है.
Also Read: पाकिस्तानी गोलीबारी में बिहार का एक और लाल शहीद, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










