मुजफ्फरपुर में बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगी बस, कूद-कूदकर भागे यात्री

बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा होने से टल गया. यहां बीच सड़क पर एक यात्री बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी. मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी के पास का है. यहां सोमवार को एक निजी यात्री बस में अचानक आग लग गयी.
मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा होने से टल गया. यहां बीच सड़क पर एक यात्री बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी. मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी के पास का है. यहां सोमवार को एक निजी यात्री बस में अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गयी. स्थानीय लोगों की माने तो बस में आग लगने के दौरान बस में कुछ यात्री सवार थे, जो आग लगने के बाद अपना सामान लेकर बस से कूद-कूदकर भागे और अपनी जान बचायी.
स्थानीय लोगों की माने तो यात्री बस की छत पर पटाखे लदे थे. वैसे आग लगने के कारणों का पता भी नहीं चल पाया है. आग लगने के कारण पटाखे फूटने लगे, दूर-दूर तक आग की चिंगारी उड़ने लगी. इसके बाद सड़क पर आवागमन बाधित हो गया. बस में आग लगने के बाद देखते ही देखते आग ने पूरे बस को अपने आगोश में ले लिया और धू-धू कर जलने लगा. लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना और अग्निशमन विभाग को दी.
बस में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझने से पहले ही पूरा बस जलकर खाक हो गया था. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की माने तो शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है. जांच पड़ताल के उपरांत मामला साफ हो पाएगा कि आखिर आग कैसे लगी थी. फिलहाल लाखों रुपए का नुकसान हो गया. इस घटना में किसी भी यात्री को कोई हानि नहीं पहुंचा है. सभी सुरक्षित निकल गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




