Bihar Rain Alert: बिहार के इन जिलों में इस दिन तक मौसम रहेगा कूल, होगी भयंकर बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

सांकेतिक फोटो
Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिन के लिए वेदर रिपोर्ट जारी किया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक अगले तीन तक बिहार का मौसम सुहाना बना रहेगा. लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि इस दौरान राज्य के करीब 25 जिलों में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है.
Bihar Rain Alert: बिहार में पिछले 5 दिनों बारिश का दौर जारी है. राज्य के कई जिलों में बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है. इसी बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों के लिए तेज आंधी, बारिश और ठनका गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है. यह चेतावनी 4 मई सुबह 8:30 बजे से लेकर 5 मई सुबह 8:30 बजे तक प्रभावी रहेगी. इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर और पूर्वी भागों में मौसम का असर अधिक गंभीर रहने की संभावना जताई है.

तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने अलर्ट में बताया है कि कई जिलों में 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. इस दौरान लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है. किसानों को भी विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है.
इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान इन जिलों में 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका जताई गई है.
येलो अलर्ट वाले जिले
पटना, गया, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, जमुई, शेखपुरा, लखीसराय, अरवल और कैमूर. यहां 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पिछले 24 घंटों में सबसे गरम जिला रहा रोहतास
बीते 24 घंटों में रोहतास जिला 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि 9 मई के बाद बारिश का दौर थमेगा और तापमान में तेज बढ़ोतरी होगी. पूर्वानुमान के मुताबिक मई के मध्य से प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में लू चल सकती है और रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




