कनकनी के बीच साल के अन्तिम दिन Happy New year का क्रूज और एमवी कौटिल्य विहार पर काटा केक

Updated:
विज्ञापन
कनकनी के बीच साल के अन्तिम दिन Happy New year का क्रूज और एमवी कौटिल्य विहार पर काटा केक

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिन तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. शीतलहर चलने के आसार हैं. फिलहाल राज्य में पछुआ और उत्तर पछुआ का प्रभाव है.

विज्ञापन

कनकनी के बावजूद रविवार काे पटना में पर्यटन घाट पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. पर्यटन विभाग के अनुसार रविवार को करीब 450 से अधिक पर्यटकों ने नववर्ष के पूर्व गंगा विहार का आनंद उठाया. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से संचालित एमवी कौटिल्य विहार से 155 लोगों ने गंगा विहार का आनंद उठाया. पर्यटन निगम के प्रबंधक सुमन कुमार ने बताया कि रविवार को एमवी कौटिल्य विहार ने पांच फेरा लगाया. इस दौरान पर्यटकों को पर्यटन घाट से लेकर नासरीगंज और कलेक्ट्रेट घाट का भ्रमण कराया गया.

Also Read: Bihar Weather: बिहार में ठंड का कहर जारी, जानें कैसा रहेगा जनवरी में आपके शहर का हाल

स्प्रिंग प्रोफेशनल सर्विसेज के निदेशक कैपटन आइवी सोलंकी ने बताया कि नये साल को देखते हुए 31 दिसंबर को लेकर विशेष पैकेज तैयार किया गया था. इसके पहले दो पैकेज टूर का संचालन किया गया. पहला पैकेज दोपहर 3.30 बजे से लेकर शाम 6.30 बजे तक चला. इसमें 120 लोगों ने आनंद उठाया. वहीं दूसरा पैकेज रात 9:30 बजे से 12. 30 रात तक चला. इसमें 200 लोगों ने नववर्ष का स्वागत केक काट कर किया.

अभी सतायेगी सर्दी

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इस बार शीत दिवस या लहर की शुरुआत देरी से हुई है. आम तौर पर 15 दिसंबर के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम होने लगता है. इससे कारण सर्दी बढ़ जाती है. मगर, इस बार इसकी शुरुआत देर से हुई है. इसके कारण कम-से-कम 25 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है. फिलहाल दो दिनों से सर्दी बढ़ी हुई है. दो जनवरी से हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है.

सर्दी दिखाने लगी है  रंग

सर्दी अब अपना रंग दिखाने लगी है. वर्ष के अंतिम दिन पटना में पहला कोड-डे दर्ज किया गया. शहर के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मात्र 1.6 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा. अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 13.5 और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, पूरे दिन कोहरा छाये रहने के कारण भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिन तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. शीतलहर चलने के आसार हैं. फिलहाल राज्य में पछुआ और उत्तर पछुआ का प्रभाव है. वहीं, उत्तरी हरियाणा में सतह से 1.5 और 3.1 किमी के बीच एक साइक्लोनिक सिस्टम बना हुआ है. इसके कारण मौसम में परिवर्तन हो रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन