Bihar Gold Rate: बिहार में सोने की कीमतों में फिर हुआ भारी बदलाव, खरीदारी से पहले जानें ये अहम बातें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jul 2022 7:57 AM
बिहार में सोने-चांदी (Gold price in bihar) की कीमत में उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है. राजधानी पटना में आज 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 100 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई. यानी राजधानी में आज सोने 0 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड का रेट 47,230 रुपये रहा.
बिहार में सोने-चांदी की कीमत (Gold price in bihar) में उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है. पटना सर्राफा बाजार में एक बार फिर से सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है. पटना में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 100 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई. यानी राजधानी में आज सोने 0 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड का रेट 47,230 रुपये रहा. जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड के रेट में कल 160 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यानी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 51,570 रुपये है.
ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीका होता है. इसमें हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान पाए जाते हैं. इन निशानों के माध्यम से ज्वेलरी की शुद्धता को पहचाना जा सकता है. इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है.
ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट के सोने का इस्तेमाल किया जाता है. ज्वेलरी पर हॉलमार्क लगाना अनिवार्य है. 24 कैरेट का सोना प्योर सोना होता है, उसपर 999 अंक दर्ज होगा. हालांकि, 24 कैरेट सोने से ज्वेलरी नहीं बनती है. 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा. 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होगा. 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है. 14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा रहता है
बता दें कि 24 कैरट वाले गोल्ड को प्योरेस्ट गोल्ड कहते हैं. इसमें किसी प्रकार की दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है. इसे 99.9 प्रतिशत शुद्धता का गोल्ड कहा जाता है. 22 कैरेट के गोल्ड में 91.67 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है. वहीं, 21 कैरेट गोल्ड में 87.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है. 18 कैरेट में 75 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










