वैशाली में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, घर से निकला और कुछ देर बाद मिली मौत की खबर

विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Hajipur News : वैशाली के मदरना गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान गुड्डू कुमार के रूप में हुई. पिता ने प्रेम विवाह और संबंधों को लेकर कुछ अहम खुलासे किए हैं. पुलिस सभी पहलुओं को खंगाल रही है.

विज्ञापन

Hajipur News : वैशाली थाना क्षेत्र के मदरना गांव में मंगलवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. सूचना मिलने पर वैशाली थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की.

मृतक की हुई पहचान

पुलिस ने मृतक की पहचान मदरना गांव निवासी सागर तिवारी के पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में की है. शव मिलने की सूचना के बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है.

पिता ने क्या बताया

मृतक के पिता सागर तिवारी ने बताया कि गुड्डू उनका सौतेला पुत्र था. उनका पैतृक गांव सोनपुर है, लेकिन प्रेम विवाह के बाद वह अपनी ससुराल मदरना गांव में रहकर राजमिस्त्री का कार्य करते हैं. उन्होंने बताया कि गुड्डू एक युवती के संपर्क में था. परिवार के लोग उसे अपनी ही जाति में संबंध रखने की सलाह देते थे. पिता के अनुसार, घर से निकलते समय गुड्डू ने कहा था कि वह जा रहा है और कुछ समय बाद ग्रामीणों ने उसके पेड़ से लटके होने की सूचना दी.

पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

वैशाली थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस फिलहाल मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही है. घटना के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं निकाला गया है.

Also Read : आम के बगीचा से युवक का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या कर शव फेंकने की आशंका


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन