हाजीपुर में मरीजों को निजी नर्सिंग होम भेजने पर आशा कार्यकर्ता चयनमुक्त, डीएम का सख्त एक्शन

Updated:
विज्ञापन

AI generated Image

ASHA Worker Removed From Service : सरकारी अस्पताल से मरीजों को निजी नर्सिंग होम भेजने के आरोप में डीएम ने आशा कार्यकर्ता को चयनमुक्त किया। स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई।

विज्ञापन

ASHA Worker Removed From Service : हाजीपुर में सरकारी अस्पतालों से मरीजों को निजी नर्सिंग होम भेजने की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को निजी नर्सिंग होम भेजने के आरोप में बिदुपुर प्रखंड के रहीमापुर पंचायत की आशा कार्यकर्ता अनिता कुमारी को चयनमुक्त करने की स्वीकृति दे दी गई है.

लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें

जिला प्रशासन के अनुसार अनिता कुमारी के खिलाफ काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि वह सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी नर्सिंग होम भेजती थीं. मामले में उनसे कई बार स्पष्टीकरण भी मांगा गया, लेकिन शिकायतों का सिलसिला जारी रहा.

चिकित्सा पदाधिकारी की अनुशंसा के बाद हुई कार्रवाई

बिदुपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने उनके कार्य व्यवहार और गतिविधियों के आधार पर पहले ही उन्हें पद से हटाने की अनुशंसा की थी. इसके बाद सिविल सर्जन की रिपोर्ट और उपलब्ध तथ्यों की समीक्षा की गई. सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद जिला पदाधिकारी ने उन्हें चयनमुक्त करने की मंजूरी प्रदान कर दी.

डीएम ने दी सख्त चेतावनी

डीएम वर्षा सिंह ने स्पष्ट कहा कि जिले के सदर अस्पताल सहित किसी भी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान से मरीजों को निजी अस्पताल, नर्सिंग होम या क्लीनिक भेजने की शिकायत किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

जरूरत पड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की शिकायतें सामने आती हैं तो विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ आवश्यक होने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. प्रशासन का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखना और मरीजों के हितों की रक्षा करना है.

Also Read : हाजीपुर : चेहल्लुम को लेकर वैशाली प्रशासन अलर्ट, 192 स्थानों पर तैनात होंगे दंडाधिकारी और पुलिस


विज्ञापन
कैफ अहमद

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन