वैशाली में 5 अगस्त को लगेगा सहयोग शिविर, 23 स्थानों पर मिलेंगी सरकारी सेवाएं, देंखें लिस्ट
समाहरणालय हाजीपुर
Hajipur Sahyog Shivir : बिहार के हाजीपुर समेत सभी प्रखंडों की चयनित पंचायतों में 5 अगस्त को सहयोग शिविर का आयोजन होगा. अपनी शिकायतों के समाधान के लिए शिविर में जरूर शामिल हों.
Hajipur Sahyog Shivir : हाजीपुर में मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश रहने के कारण अगले कार्य दिवस 5 अगस्त (बुधवार) को वैशाली जिले के सभी प्रखंडों की चयनित पंचायतों और विभिन्न नगर निकायों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे. इन शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके निवास क्षेत्र के निकट सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना और लोक शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है.
30 दिनों के भीतर शिकायतों के निस्तारण का लक्ष्य
जिला प्रशासन ने बताया कि सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का अधिकतम 30 दिनों के भीतर निष्पादन अनिवार्य होगा. शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का तत्काल पंजीकरण किया जाएगा और आवश्यकता अनुसार उन्हें ऑनलाइन अपलोड कर संबंधित विभागों को शीघ्र भेजा जाएगा.
शिविरों में रहेगी पूरी तकनीकी व्यवस्था
प्रशासन ने सभी विभागों और अधिकारियों को तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं. शिविर स्थल पर कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट सहित सभी आवश्यक तकनीकी संसाधनों की व्यवस्था रहेगी. इसके अलावा आम लोगों के लिए बैठने, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.
इन पंचायतों में आयोजित होंगे सहयोग शिविर
5 अगस्त को निम्न पंचायतों में सहयोग शिविर लगाए जाएंगे.
- हाजीपुर – पहेतिया.
- भगवानपुर – रघुनाथपुर ईमादपुर.
- लालगंज – लक्ष्मीनारायणपुर.
- बिदुपुर – चकठकुर्सी कुसियारी.
- वैशाली – महम्मदपुर.
- राघोपुर – राघोपुर पूर्वी.
- महुआ – रसूलपुर मोबारक.
- गोरौल – बकसामा.
- चेहराकलाँ – रसलपुर फत्तह.
- राजापाकर – बखरी बड़ाई.
- जन्दाहा – विशनपुर बेदौलिया.
- पातेपुर – डभैच्छ.
- महनार – लावापुर नारायण.
- सहदेई बुजुर्ग – चकफैज.
- पटेढ़ी बेलसर – सोरहत्था.
- देसरी – जफराबाद.
नगर निकायों में यहां लगेगा शिविर
नगर निकाय क्षेत्रों में भी सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे.
- हाजीपुर नगर परिषद – वार्ड 21 एवं 28, संस्कृत महाविद्यालय, सुभाष चौक.
- महुआ नगर परिषद – वार्ड 6, सामुदायिक भवन.
- गोरौल नगर पंचायत – वार्ड 14, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 209, धाने गोरौल.
- पातेपुर नगर पंचायत – वार्ड 12, उर्दू स्कूल, अक्चाही.
- महनार नगर परिषद – वार्ड 6, बालक उच्च विद्यालय.
- लालगंज नगर परिषद – वार्ड 14, नगर भवन.
- जन्दाहा नगर पंचायत – वार्ड 10, नव प्राथमिक विद्यालय, अरनिया.
डीएम ने अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की
जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपने निकट आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचकर शिकायतों, समस्याओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों का लाभ उठाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है.
सहायता के लिए 1100 हेल्पलाइन उपलब्ध
जिला प्रशासन ने बताया कि सहयोग पोर्टल या सहयोग शिविर से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा सहायता के लिए राज्य सरकार के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1100 पर संपर्क किया जा सकता है.
Also Read : हाजीपुर में मरीजों को निजी नर्सिंग होम भेजने पर आशा कार्यकर्ता चयनमुक्त, डीएम का सख्त एक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











