हाजीपुर : महुआ में सफाईकर्मियों की हड़ताल का छठा दिन, चौक-चौराहों पर कचरे का ढेर, बदबू से लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन

बच्चन शर्मा स्मारक के पास लगी गंदगी

Mahua Sanitation Workers Strike : महुआ नगर परिषद में सफाई कर्मियों की हड़ताल का छठा दिन, सड़कों पर फैली गंदगी और बदबू से स्थानीय लोग और राहगीर बेहद परेशान. प्रशासन की चुप्पी पर बढ़ा आक्रोश.

विज्ञापन

Mahua Sanitation Workers Strike : हाजीपुर के महुआ नगर परिषद क्षेत्र के सफाईकर्मी अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. मंगलवार को हड़ताल छठे दिन भी जारी रही, जिससे नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है. नियमित कचरा उठाव नहीं होने से शहर के कई हिस्सों में गंदगी बढ़ती जा रही है.

प्रमुख चौक-चौराहे बने कचरे के ढेर

हड़ताल के कारण महुआ के प्रमुख चौक-चौराहे और बाजार क्षेत्र कचरे से पट गए हैं. कई स्थानों पर जमा कचरे से बदबू फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है. गंदगी के कारण आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है.

आवारा पशुओं से और बढ़ी मुश्किल

स्थानीय लोगों के अनुसार कचरे में फेंके गए सड़े-गले फल, फूल, लिट्टी, समोसे और अन्य खाद्य पदार्थों को कुत्ते और बिल्लियां सड़क पर बिखेर रहे हैं. इससे बाजार की सड़कों पर गंदगी और बढ़ गई है तथा पैदल चलने वाले लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.

वार्ता नहीं होने से लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक नगर परिषद और सफाईकर्मियों के बीच कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है. हड़ताल जारी रहने का सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ रहा है. नगरवासियों, व्यवसायियों और प्रबुद्ध लोगों ने जल्द समाधान निकालने की मांग की है.

स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है असर

लगातार जमा हो रहे कचरे और फैलती बदबू से लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी जताई हैं. यदि जल्द सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो गंदगी से संक्रमण और अन्य समस्याओं की आशंका बढ़ सकती है.

Also Read : हरियाणा में सिलेंडर विस्फोट में घायल हाजीपुर के 23 वर्षीय युवक की मौत, इलाज के दौरान गई जान


विज्ञापन
Dileep Kumar

लेखक के बारे में

By Dileep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन