hajipur news. भूमि विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Nov 2024 10:02 PM

विज्ञापन

भगवानपुर थाना क्षेत्र के करहरी कोठी गांव में 25 नवंबर को हुई थी मारपीट, मृतक करहरी कोठी गांव निवासी उपेंद्र राय का 27 वर्षीय पुत्र मृत्युंजय कुमार है

विज्ञापन

हाजीपुर. भगवानपुर थाना क्षेत्र के करहरी कोठी गांव के वार्ड संख्या एक में भूमि विवाद में एक पक्ष के लोगों की पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान हाजीपुर के एक नर्सिंग होम में मौत हो गयी. मृतक करहरी कोठी गांव निवासी उपेंद्र राय का 27 वर्षीय पुत्र मृत्युंजय कुमार बताया गया है. युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर गयी. वहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. इस मामले में मारपीट के अगले दिन भगवानपुर थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को भगवानपुर थाना क्षेत्र के करहरी कोठी गांव निवासी मृत्युंजय कुमार अपने घर के पास ही अपनी जमीन पर पुआल का टाल लगा रहा था. इसी दौरान उसके ग्रामीण कैलाश राय, उमेश राय आदि ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. मारपीट के दौरान आरोपितों ने मृत्युंजय कुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इस दौरान बीच बचाव करने गए परिवार के अन्य लोगाें के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की.

मौके पर जुटे लोगों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. बताया गया कि युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए परिजनाें ने शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान घटना के तीन दिन बाद उसकी मौत हो गयी. युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया गया कि मृतक की दो साल पहले शादी हुई थी. उसे एक पुत्री है.

पुलिस ने 15 नामजद तथा तीन चार अज्ञात के विरुद्ध दर्ज की थी प्राथमिकी

बताया गया कि मारपीट के घटना के बाद मृतक के पिता के फर्द बयान के आधार पर भगवानपुर थाना की पुलिस ने 15 नामजद तथा तीन चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपित उमेश राय तथा अमीत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया कि करहरी कोठी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी थी. घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. घायल युवक की इलाज के दौरान मौत होने की जानकारी मिली है. इस मामले में पहले ही पुलिस दो आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. अन्य आराेपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन