hajipur news.पारिवारिक विवाद में युवक ने खाया जहर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jan 2025 10:33 PM
सराय थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर पटेढ़ा गांव का मामला, पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया
हाजीपुर . सराय थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर पटेढ़ा गांव में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया. इस दौरान मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सराय थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सदर अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए. युवक की पहचान अख्तियारपुर पटेढ़ा गांव निवासी दिवाकर सिंह का पुत्र तरुण कुमार बताया गया है. इस संबंध में युवक के परिजनों ने बताया कि तरुण घर से सामान लेने की बात कहकर निकला था. सराय बाजार से घर लौटने के बाद उसने फसल पर छिड़कने वाली कीटनाशक दवा पी ली. उल्टी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया. शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सराय थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. बताया गया कि पारिवारिक विवाद को लेकर युवक ने जहर पी कर खुदकुशी करने का प्रयास किया है. मौके से पुलिस ने जहर का डब्बा बरामद किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मणिभूषण कुमार ने बताया कि अख्तियारपुर पटेढ़ा गांव में एक युवक के जहरीला पदार्थ पीने की सूचना मिली है. पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










