हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बस, चालक की मौत

Author Abhishek Kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में खड़े परिजन

Hajipur road accident : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर रविवार तड़के एक यात्री बस के चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई. काजीपुर थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे बड़ा हादसा टल गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Hajipur road accident : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में यात्री बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई. काजीपुर थाना क्षेत्र के एकारा ओवरब्रिज के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. हादसे में बस चालक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौके पर ही चालक ने तोड़ा दम

मृतक चालक की पहचान पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र निवासी सच्चिदानंद यादव (51 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, वह वीरपुर से बस लेकर पटना लौट रहे थे. रविवार सुबह करीब चार बजे एकारा ओवरब्रिज के पास बस का संतुलन बिगड़ गया और वह खड़े ट्रक से जा टकराई.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही काजीपुर थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और चालक को बस से निकालकर सदर अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यात्री सुरक्षित, बस और ट्रक जब्त

पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है. घटना के बाद बस और ट्रक दोनों को जब्त कर लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया.

परिवार में पसरा मातम

परिजनों के अनुसार, सच्चिदानंद यादव चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे. उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है. हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया.

पुलिस कर रही जांच

काजीपुर थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 से 15 जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, इन इलाकों में ज्यादा दिखेगा असर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन