वैशाली: 37 साल पुराने डकैती-हत्या केस में फरार आरोपी के घर कुर्की, महनार में तीन अभियुक्तों पर पुलिस का बड़ा एक्शन

Updated:
विज्ञापन
महनार में तीन फरार आरोपितों के घर कुर्की-जब्ती, ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस

महनार में फरार आरोपित के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करती पुलिस

Hajipur Crime : वैशाली जिले के महनार में 37 साल पुराने डकैती-हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. तीन फरार आरोपितों के घरों पर ढोल-नगाड़ों के साथ कुर्की-जब्ती की गई. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन

Hajipur Crime : वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपितों के खिलाफ रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर कुर्की-जब्ती की. एसडीपीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ढोल-नगाड़ों के साथ आरोपितों के घर पहुंची और न्यायालय के आदेश के आलोक में विधि-सम्मत कार्रवाई पूरी की.

37 साल पुराने डकैती-हत्या मामले में कार्रवाई

एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि महनार के टांडा चौरी वार्ड संख्या-14 निवासी मुनेश्वर सिंह के घर कुर्की-जब्ती की गई. वह डकैती एवं हत्या मामले (एसटीआर-346ए/89) का आरोपी है और पिछले करीब 37 वर्षों से फरार चल रहा था. न्यायालय के आदेश के बाद उसकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती की गई.

दो अन्य फरार आरोपितों के घर भी पहुंची पुलिस

पुलिस ने महनार नगर के टांडा चौरी वार्ड संख्या-16 निवासी जीआर-36/25 के आरोपी मंजीत सिंह तथा जीआर-5134/18 के आरोपी सुमित सिंह के घर भी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. इस दौरान घर में मौजूद सामानों की सूची तैयार कर सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं.

फरार अभियुक्तों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

एसडीपीओ ने कहा कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा. न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने और फरार आरोपितों पर शिकंजा कसने के लिए भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी.

कार्रवाई देखने जुटी लोगों की भीड़

कुर्की-जब्ती के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. कार्रवाई देखने के लिए इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. अभियान में महनार थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह, एसआई जितेंद्र कुमार, एसआई पुरुषोत्तम यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 से 15 जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, इन इलाकों में ज्यादा दिखेगा असर


विज्ञापन
Krityanand Singh

लेखक के बारे में

By Krityanand Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन