लावापुर चौक के पास हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन

इलाज के लिए अस्पताल ले जाते लोग |

महनार के लावापुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार श्रवण चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Hajipur News : महनार थाना क्षेत्र के हाजीपुर-महनार-मोहिउद्दीननगर एनएच-122बी पर लावापुर चौक के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान नगर परिषद महनार के वार्ड संख्या 18 स्थित कांग्रेस मोहल्ला निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ चौधरी के 55 वर्षीय पुत्र श्रवण चौधरी के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

राखी बेचने निकले थे, वाहन ने मारी टक्कर

बताया गया कि श्रवण चौधरी राखी बेचने के काम से अपनी लूना बाइक से घर से निकले थे. इसी दौरान लावापुर चौक के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी लूना में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये.

डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार पहुंचाया.

गंभीर हालत में हाजीपुर रेफर

सीएचसी महनार में चिकित्सकों ने श्रवण चौधरी का प्राथमिक उपचार किया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया. इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए हाजीपुर लेकर चले गये.

टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस घटना की जानकारी जुटाने के साथ वाहन और उसके चालक की पहचान करने में लगी है. हादसे के बाद घायल के परिजनों में चिंता का माहौल है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन