hajipur news. बाइक से घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Sep 2024 11:01 PM
नगर थाना क्षेत्र के न्यू गंडक पुल के पास हुई घटना, सोनपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर केशो गांव का था निवासी
हाजीपुर . नगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-छपरा मार्ग स्थित न्यू गंडक पुल से पहले चेक पोस्ट के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. टक्कर के बाद माैके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर केशो गांव निवास महेंद्र प्रसाद सिंह के 40 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. ड्राइविंग लाइसेंस से हुई पहचान जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात 9 बजे के करीब सोनपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर केशो गांव निवास मुकेश कुमार औद्योगिक क्षेत्र से ड्यूटी कर बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान नगर थाना क्षेत्र के न्यू गंडक चेक पोस्ट से पहले ही किसी अज्ञात गाड़ी ने बाइक में ठोकर मार दी. ठोकर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क पर युवक को तड़पते देख राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंच कर आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में पुलिस ने युवक के जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से युवक की पहचान कर घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद वे सदर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना की सूचना पर नगर थाना की पुलिस पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई के बाद देर रात ही शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था. उसे दो पुत्र और एक पुत्री है. युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










