वैशाली: सत्येंद्र नारायण सिंह महाविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार और बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय हुए शामिल

Author Rahul Ray|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल को सम्मानित करते प्राचार्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Vaishali college foundation day : सत्येंद्र नारायण सिंह महाविद्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की जयंती सह स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार और बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने महाविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की.

विज्ञापन

Vaishali college foundation day : शहर स्थित सत्येंद्र नारायण सिंह महाविद्यालय का स्थापना दिवस सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिन्हा की जयंती रविवार को श्रद्धा और गरिमामय वातावरण में मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने की.

विज्ञापन

कुलपति ने कॉलेज की उपलब्धियों की सराहना की

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, विकास कार्यों और बेहतर परीक्षा परिणाम की सराहना की. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया.

पूर्व राज्यपाल ने याद किए सत्येंद्र बाबू के योगदान

विशिष्ट अतिथि बीआरएबीयू के कुलसचिव डॉ. समीर कुमार शर्मा ने भी शिक्षा के क्षेत्र में सत्येंद्र नारायण सिन्हा के योगदान की चर्चा की. वहीं पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने महाविद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सत्येंद्र बाबू ने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए, जिनसे नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए.

नए 'श्यामा-निखिल द्वार' का हुआ उद्घाटन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विद्या शंकर सिंह ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर स्वागत किया. उन्होंने महाविद्यालय में किए गए गुणवत्तापूर्ण कार्यों और विकास योजनाओं की जानकारी भी दी.

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद महाविद्यालय परिसर में निर्मित नए 'श्यामा-निखिल द्वार' का उद्घाटन पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार की उपस्थिति में कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने किया.

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के सचिव एवं रामेश्वर कॉलेज, मुजफ्फरपुर के प्राचार्य डॉ. श्यामल किशोर ने किया. समारोह में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, महाविद्यालय के सचिव डॉ. श्यामल किशोर, महाविद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार, पूर्व सचिव योगेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व संरक्षक अवधेश कुमार सिंह, पद्मश्री डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, सुरेश नारायण सिंह, कुलगीत के लेखक डॉ. राकेश रंजन सहित अनेक शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 से 15 जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, इन इलाकों में ज्यादा दिखेगा असर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन