Hajipur News : जंदाहा में जुआ खेलने के विवाद में बदमाशों ने धारदार हथियार से युवक का गला रेता, मौत

Updated at : 29 Jan 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
Hajipur News : जंदाहा में जुआ खेलने के विवाद में बदमाशों ने धारदार हथियार से युवक का गला रेता, मौत

जंदाहा थाना क्षेत्र के बंहसी दामोदर गांव में बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर कर एक युवक की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने उसे चंवर स्थित झाड़ी में फेंक दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

हाजीपुर. जंदाहा थाना क्षेत्र के बंहसी दामोदर गांव में जुआ खेलने के विवाद में एक युवक को बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर कर घायल कर दिया. बदमाशों ने मृत कर उसे चंवर स्थित झाड़ी में फेंक दिया. युवक के घिघियाने की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग जुट गये. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान बंहसी दामोदर गांव निवासी सुनील सहनी के 21 वर्षीय पुत्र महेश सहनी उर्फ भूटिया के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम जंदाहा थानांतर्गत बंहसी ओपी क्षेत्र के बंहसी दामोदर गांव निवासी महेश सहनी जुए के अड्डे पर गया था. इसी दौरान हुए विवाद में बदमाशों ने धारदार हथियार से गले पर कई बार वार कर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक को घायल अवस्था में झाड़ी में फेंक दिया गया. कराहने की आवाज सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. बताया गया कि मृतक तीन भाई में दूसरे नंबर पर था. उसकी शादी भी नहीं हुई थी. इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि बंहसी दामोदर गांव में एक युवक की गला रेतकर हत्या करने की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल अवस्था में युवक को सदर अस्पताल लेकर गयी थी. डॉक्टर में मृत घोषित कर दिया है. परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हंै. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन