ePaper

Rain Alert: तीन घंटे तक रहें सतर्क! बिहार के चार जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Updated at : 07 Oct 2024 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
Rain Alert

Rain Alert: मौसम विभाग के पटना केंद्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के कम से कम चार जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Rain Alert: बिहार में बारिश का दौर लगभग समाप्त हो चुका है और मॉनसून की विदाई भी शुरू हो गई है. हालांकि भारतीय मौसम विभाग के पटना केंद्र ने तत्कालिक पूर्वानुमान जारी कर राज्य के कम से कम चार जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वैशाली (हाजीपुर), नवादा, जमुई और बांका जिले के कुछ हिस्सों में अगले तीन घंटे के दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. आईएमडी ने इस दौरान मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना हो लेकर भी अलर्ट जारी किया है. इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा राज्य के दक्षिण पश्चिम एवं दक्षिण मध्य भाग के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है.

कैसा रहा बीते 24 घंटे का मौसम

वहीं अगर बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान भी मॉनसून कमजोर रहा और राज्य के दक्षिणी हिस्से के एक दो जिलों में मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई. इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान गोपालगंज में 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान की बात करें तो मोतिहारी, किशनगंज और डेहरी में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: सूर्य के दक्षिणायन होता देख बिहार से विदा हुआ मॉनसून, कल आसमान में रहेंगे बादल पर बरसेंगे नहीं

मौसम विभाग ने किया सतर्क

मौसम में होने वाले इस बदलाव को देखते हुए आईएमडी ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है. साथ ही वज्रपात की संभावना को देखते हुए किसी खुले स्थान पर न रहने की सलाह दी गई है. इस दौरान ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रखें. किसानों को भी सलाह दी जाती है कि खेत में जाने के लिए मौसम के ठीक होने का इंतजार करें.

इस वीडियो को भी देखें: दुर्गा-पूजा में आंधी-तूफान का अलर्ट

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन