hajipur news. वर्षों से ठप नल जल योजना का काम हुआ शुरू

Author Rahul ray
Updated:
विज्ञापन
hajipur news. वर्षों से ठप नल जल योजना का काम हुआ शुरू

मानपुर मोटालूक घटारो डीह में नल-जल योजना से जुड़ी खबर प्रभात खबर के एक जनवरी के अंक में प्रकाशित होने के बाद वर्षों से बंद पड़ा काम आखिरकार शुरू हो गया है

विज्ञापन

लालगंज नगर. लालगंज के मानपुर मोटालूक घटारो डीह में नल-जल योजना से जुड़ी खबर प्रभात खबर के एक जनवरी के अंक में प्रकाशित होने के बाद वर्षों से बंद पड़ा काम आखिरकार शुरू हो गया है. पीएचइडी ने खबर छपने के बाद मौके पर काम चालू कराया है. गौरतलब है कि 31 दिसंबर को लालगंज प्रखंड क्षेत्र के मानपुर मोटालूक घटारो डीह पंचायत के वार्ड संख्या दस में दर्जनों ग्रामीणों ने पीएचइडी और पंचायत के मुखिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी. ग्रामीणों का आरोप था कि पंचायत के वार्ड संख्या तीन, चार, छह, सात, आठ और दस में पंचायती राज विभाग द्वारा कराए गए नल-जल योजना के कार्य वर्षों से अधूरे पड़े हैं. कहीं पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, तो कहीं पाइपलाइन ही नहीं बिछाई गई है. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मेंटनेंस मद की राशि की पूरी निकासी कर ली गई है. सबमर्सिबल को एक वार्ड से हटाकर दूसरे वार्ड में लगा दिया गया है. वार्ड संख्या दस में पहले से ही नल-जल योजना के लिए दो सबमर्सिबल लगे हुए हैं. इसके बावजूद पीएचइडी द्वारा पंचायती राज के तहत गाड़े गए पुराने पाइपलाइन को उखाड़कर दूसरे स्थान पर नया सबमर्सिबल की बोरिंग करायी जा रही है. इस मामले को लेकर वार्ड संख्या दस के वार्ड पति राजीव कुमार ने लालगंज बीडीओ को लिखित आवेदन दिया था. लेकिन अब तक न तो किसी प्रकार की जांच शुरू की गई और न ही जांच के लिए कोई टीम भेजी गई. हालांकि, खबर प्रकाशित होने के बाद पीएचईडी विभाग ने काम शुरू करा दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rahul Ray

लेखक के बारे में

By Rahul Ray

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन