hajipur news. बकरी चराने के दौरान वज्रपात से महिला की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. बकरी चराने के दौरान वज्रपात से महिला की हुई मौत

पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा तुर्की गांव का मामला, मोहन मांझी की पत्नी 45 वर्षीया मिन्ता देवी के रूप में हुई पहचान

विज्ञापन

पातेपुर. पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा तुर्की गांव की एक महिला की शुक्रवार को वज्रपात गिरने से मौत हो गई. घटना की सूचना पर पातेपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया. इस संबंध में बताया जाता है कि मृतका की पहचान पातेपुर थाने की बरडीहा गांव के मुसहरी टोले के मोहन मांझी की पत्नी 45 वर्षीया मिन्ता देवी के रूप में हुई है. मृतका घर से आधा किमी दूर चौर में बकरी चराने गई हुई थी. बकरी चराने के दौरान ही उस जगह वज्रपात हो गया, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई. घटना के कुछ दूरी पर कुछ लोग खेत में बकरी चरा रहे थे. इन्होंने देखा कि एक महिला जमीन पर गिर गई है. जब तक लोग उसके पास पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. लोगों ने इस घटना की जानकारी मृतका के घर वालों को दी. इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. इस संंबंध में पातेपुर अंचलाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसे सरकारी सहायता मिलेगी. स्थानीय मुखिया रंजना देवी ने मृतका के परिजनों को तीन हजार कबीर अंत्येष्टि की राशि दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek Shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन