Siwan News : बिहार में हुए भ्रष्टाचार का सबूत के साथ करेंगे पर्दाफाश : तेजस्वी

Updated at : 30 Jan 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
Siwan News : बिहार में हुए भ्रष्टाचार का सबूत के साथ करेंगे पर्दाफाश : तेजस्वी

कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में भाग लेने सीवान आये बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव फिर सरकार पर हमलावर हुए. आरोप लगाया कि बिहार में प्रशासनिक अराजकता का माहौल है. अफसरशाही हावी है. पटना से सटे इलाके में 200-200 राउंड गोलियां चल रही हैं, जिसे डिप्टी सीएम मामूली घटना बता रहे हैं.

विज्ञापन

सीवान. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव फिर सरकार पर राज्य हमलावर हुए हैं. आरोप लगाया कि बिहार में प्रशासनिक अराजकता का माहौल है. अफसरशाही हावी है. पटना से सटे इलाके में 200-200 राउंड गोलियां चल रही हैं, जिसे डिप्टी सीएम मामूली घटना बता रहे हैं. अपराधियों पर कार्रवाई तक नहीं हो रही है. कहा कि डीके बोस असली सुपर सीएम हैं. जल्द ही आने वाले समय में सबूत के साथ बिहार में हुए भ्रष्टाचार का मामला पेश करेंगे. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की मुख्य समस्याएं कैसे दूर करनी हैं इसकी जानकारी वे घूम-घूम कर अपने कार्यकर्ताओं से ले रहे हैं. पूरे बिहार के भ्रमण की अंतिम चरण की यात्रा पूरी होने जाने पर इसका ब्लू प्रिंट तैयार किया जायेगा और उसे वे बिहारवासियों के समक्ष रखेंगे. गुरुवार को वो कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में भाग लेने जाने के दौरान गोपालगंज मोड स्थित परिसदन में मीडिया से बात कर रहे थे. प्रेसवार्ता समाप्त होने के बाद तेजस्वी यादव पार्टी नेताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चले गये. वहां केवल कार्यकर्ताओं को प्रवेश करने की अनुमति थी और उनके लिए पास निर्गत किया गया था. संवाद के दौरान उन्होंने जिले के सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों के प्रखंड, पंचायत स्तर तक की समस्याओं को जाना.

सरकार बनने पर 200 यूनिट बिजली फ्री

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि उनकी सरकार बनते ही माय-बहिन मान योजना के तहत एक माह के भीतर ढाई हजार रुपये महिलाओं को दिया जायेगा. 200 यूनिट बिजली फ्री दी जायेगी. उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 1500 रुपये किया जायेगा. नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बिहार सबसे गरीब राज्य है. महंगाई व बेरोजगारी से लोग पलायन कर रहे हैं. हमारी सरकार बनी तो नौकरियों की भरमार होगी. कहा कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से भी बातचीत की जा रही है. उनका कहना है कि सबसे अधिक महंगाई की मार वहीं झेल रही हैं. सभी चीजें महंगी हो गयी हैं. घर चलाना मुश्किल हो गया है.

शराब से होने वाली मौत को प्रशासन छुपाने में लगा है

पूर्व डिप्टी सीएम ने सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर भी कटाक्ष किया. कहा कि वे जनता से संवाद नहीं कर रहे हैं, जो अधिकारी दिखा रहे हैं उसे ही देख रहे हैं. उन्हें जनता जो दिखाना चाह रही है उसे नहीं दिखाया जा रहा है. यह प्रगति यात्रा अधिकारियों के लिए लूट की छूट की यात्रा बन गयी है. बिहार से केंद्र में कई मंत्री हैं, लेकिन बजट में उनके विभाग को भी बिहार के लिए कुछ भी नहीं मिलता है. कहा कि केंद्र में बीजेपी की 11 साल से सरकार है, लेकिन केंद्र ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया. बिहार को आज तक विशेष राज्य की दर्जा तक नहीं दिया गया.

सभी परीक्षाओं में पेपर लीक हो रहा

अपनी 17 महीने की सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए उन्होंने कहा कि जो कहा वह किया. पांच लाख नौकरी दी. हमारी सरकार में कोई पेपर लीक नहीं हुआ. अब मैट्रिक से लेकर बीपीएससी तक की परीक्षा में पेपर लीक हो रहा है. हमारे रहते जाति आधारित गणना करायी गयी. आरक्षण की सीमा 65 प्रतिशत की गयी. डबल इंजन की सरकार में एक इंजन भ्रष्टाचार में है, तो दूसरा अपराध में लगा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन