hajipur news. जोनल कबड्डी प्रतियोगिता में वैशाली की टीम विजेता

Published by :Shashi Kant Kumar
Published at :21 Jun 2025 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. जोनल कबड्डी प्रतियोगिता में वैशाली की टीम विजेता

विजेता और उपविजेता टीम 22 जून से आयोजित इंटर जोनल कबड्डी प्रतियोगिता सारण में भाग लेगी

विज्ञापन

हाजीपुर. वैशाली जिला कबड्डी संघ के द्वारा कुशवाहा आश्रम में शनिवार को जोनल कबड्डी बालक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रथम मैच में सिवान ने सारण को 29 -25, 29- 26 से पराजित किया. वहीं दूसरे मैच में वैशाली ने गोपालगंज को 29-24, 29-22 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. वर्षा से बाधित मैच में वैशाली ने सिवान को पराजित कर विजेता होने का गौरव हासिल किया तथा उपविजेता सिवान की टीम बनी. विजेता और उपविजेता टीम 22 जून से आयोजित इंटर जोनल कबड्डी प्रतियोगिता सारण में भाग लेगी. खिलाड़ियों का परिचय वैशाली जिला खेल संघ के सचिव डाॅ राजेश शुभांगी, अनिल चंद्र कुशवाहा, कमल प्रसाद सिंह तथा बनफूल प्रसाद ने प्राप्त किया. प्रतियोगिता का संचालन वैशाली जिला कबड्डी संघ के सचिव रवि रंजन कुमार ने किया. वहीं प्रतियोगिता रितिक कुमार, विनोद कुमार धोनी तथा प्रमोद कुमार की देखरेख में आयोजित की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन