Siwan News : नप कार्यालय परिसर में दो पार्षद और उपसभापति ने भी दिया धरना

Updated at : 30 Jan 2025 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
Siwan News : नप कार्यालय परिसर में दो पार्षद और उपसभापति ने भी दिया धरना

नगर परिषद सीवान के कार्यपालक पदाधिकारी व वार्ड पार्षद आलोक कुमार सिंह के बीच भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जारी गतिरोध के दूसरे दिन भी धरना जारी रहा. वार्ड 14 के पार्षद आलोक कुमार सिंह ने गुरुवार को भी अपने समर्थकों के साथ नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरना दिया. इससे पूर्व बुधवार को भी उन्होंने इओ के कार्यालय में धरना दिया था.

विज्ञापन

सीवान. नगर परिषद सीवान के कार्यपालक पदाधिकारी व वार्ड पार्षद आलोक कुमार सिंह के बीच भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जारी गतिरोध के दूसरे दिन भी धरना जारी रहा. वार्ड 14 के पार्षद आलोक कुमार सिंह ने गुरुवार को भी अपने समर्थकों के साथ नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरना दिया. इससे पूर्व बुधवार को भी उन्होंने इओ के कार्यालय में धरना दिया था. इधर पार्षद आलोक कुमार सिंह के समर्थन में उतरी उपसभापति किरण गुप्ता व उनके पति वार्ड पार्षद जयप्रकाश गुप्ता ने इओ अरविंद कुमार सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. इसके बाद डीएम कार्यालय भी आरोपों के घेरे में आ गया है. इओ पर आरोप लगाया गया है कि किसी भी योजना के लिए वे 12 से 15 फीसदी एडवांस मांग करते हैं. पार्षद श्री गुप्ता ने कहा कि इओ साहब कहते हैं के ऊपर तक पैसा पहुंचाना है. डीएम कार्यालय द्वारा प्रति फाइल पांच हजार रुपये की मांग की जा रही है. डीएम कार्यालय द्वारा 1.5 करोड़ रुपये की डिमांड की गयी है. 90 लाख रुपये दिया जा चुका है. साथ ही उपसभापति व उनके पति ने बताया कि विभागीय मंत्री को दिये गये शिकायत पत्र को वापस लेने का दबाव लगातार बनाया जा रहा है. द्वय ने कहा कि उक्त सभी बातों की शिकायत जब दो दिन पूर्व डीएम से की गयी, तो इसके प्रति उत्तर में मेरी दुकान को खाली करने का नोटिस जारी कर दिया गया है, जबकि नियमों के तहत दुकान को नगर परिषद द्वारा एलॉट किया गया है और उसका किराया भी दिया जा रहा है, जिसकी रसीद कटती है.

सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी

पार्षद आलोक कुमार सिंह ने बताया कि नगर परिषद में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने इओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा आंदोलन समाप्त करने के लिए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की धमकी दी जा रही है. पार्षद ने कहा कि गुरुवार को नप के दो व्यक्तियों को मेरे घर भेजा गया था. उनके द्वारा तरह-तरह की धमकी दी गयी. वहीं, पार्षद आलोक कुमार ने कहा कि नगर परिषद में जारी भ्रष्टाचार के मुद्दे को नगर विकास एवं आवास विभाग के समक्ष उठाने के लिए शीघ्र पटना जाऊंगा. धरना पर बैठने वालों में उपसभापति किरण गुप्ता, पार्षद आलोक कुमार सिंह, इंतेखाब अहमद, पार्षद जयप्रकाश गुप्ता, चंदन चौरसिया, अब्दुल खालिक, रिजवान अहमद, शमशीर आलम, मो गयाशुद्दीन, अर्जुन गुप्ता, बादल बेयाहूत व समाजसेवी दिवेश सिंह सहित अन्य शामिल रहे.

क्या कहते हैं पदाधिकारी

उपसभापति किरण गुप्ता व उनके पति वार्ड पार्षद जयप्रकाश गुप्ता स्वयं भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं. उनके द्वारा खुद हमसे योजना के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही है. डीएम कार्यालय द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में काम कराने पर इनको दर्द हो रहा है. हमसे नियम विरुद्ध कार्य कराने के लिए तरह-तरह के दबाव बनाये जा रहे हैं और मनगढ़ंत आरोप लगाये जा रहे हैं.

अरविंद कुमार सिंह, इओ, नप, सीवान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन