तीन सौ पीस स्मैक डिबिया व नकद के साथ दो गिरफ्तार

Updated at : 25 Feb 2025 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
तीन सौ पीस स्मैक डिबिया व नकद के साथ दो गिरफ्तार

देसरी थाने की पुलिस ने पटेल चौक के पास से छापेमारी कर स्मैक के तीन सौ पीस डिबिया के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

हाजीपुर. देसरी थाने की पुलिस ने पटेल चौक के पास से छापेमारी कर स्मैक के तीन सौ पीस डिबिया के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पकड़ गये युवकों की पहचान देसरी बाजार निवासी विक्रम कुमार तथा जंदाहा थाना क्षेत्र के मोहीउद्दीनपुर गराहीं निवासी अनिकेत राज के रूप में हुई है. दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है. बदमाशों के पास से पुलिस ने नकद रुपये, मोबाइल एवं स्मैक (कोटा) बरामद किया है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि सोमवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि पटेल चौक के पास कुछ युवक मादक पदार्थ स्मैक की बिक्री कर रहे हैं. पुलिस के पहुंचते ही दो युवक भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ लिया गया.

शराब की खरीद-बिक्री के मामले में आरोपित धराया

सराय थाने की पुलिस ने शराब की खरीद-बिक्री के मामले में नामजद आरोपित को मंगलवार की सुबह अकबरमलाही गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दो वर्ष पूर्व अकबरमलाही गांव में पुलिस ने छापेमारी कर देसी शराब जब्त की थी. मौके से आरोपित फरार हो गया था. मंगलवार की सुबह थानाध्यक्ष मणिभूषण कुमार को सूचना मिली कि आरोपित गणेश महतो अपने घर पर छिपा हुआ है. अनुसंधानकर्ता एसआइ संतोष कुमार ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया.

बाथरूम से 150 बोतल विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

जंदाहा. बहसी ओपी अंतर्गत शेरपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक घर के बाथरूम में छिपा कर रखी पांच कार्टन में बंद 150 बोतल विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके पर से धंधेबाज को भी गिरफ्तारी कर लिया. इस मामले में बहसी ओपी अध्यक्ष आशीष कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में शेरपुर निवासी मोती राज पासवान को उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद आरोपित बनाया है. ओपी अध्यक्ष एवं एंटी लिकर टास्क फोर्स की टीम गश्ती और शराब विरोधी अभियान में लगी थी, तभी सूचना मिली कि मोती राज पासवान अपने घर में शराब छिपाकर बेचने की तैयारी कर रहा है. पुलिस जब पहुंची, तो मोती राज पासवान भागने का प्रयास करने लगा. हालांकि, पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन