hajipur news. किसानों को दी गयी प्याज के उन्नत उत्पादन तकनीक व प्रबंधन की जानकारी

कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान पटना की ओर से आयोजन, विशेषज्ञों ने कहा- वैशाली जिले में प्याज उत्पादन की अपार संभावनाएं
हाजीपुर. कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान पटना की ओर से प्याज के उन्नत उत्पादन तकनीकी एवं कटाई उपरांत प्रबंधन, विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एकीकृत बागवानी विकास मिशन, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न इलाके के लगभग 25 किसानों ने भाग लिया. कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने अलग-अलग विषयों पर किसानों को जानकारी दी. राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान पटना केंद्र के प्रभारी डॉ एचएम सिंह ने किसानों को खरीफ मौसम में प्याज उत्पादन करने की उन्नत विधि बतायी और कहा कि प्याज एक नकदी फसल है. किसान भाई प्याज उत्पादन कर अपनी आमदनी दोगुनी कर सकते हैं तथा किसानों को किसी भी तरह की समस्या जैसे बीज, रोग, बीमारी आदि के निदान का हर संभव प्रयास करते रहने का भी भरोसा दिया. कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर वैशाली के वरिय वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिंह ने किसानों को खरीफ मौसम में प्याज उत्पादन के विभिन्न बिंदुओं जैसे मिट्टी व पानी की जानकारी तथा खरपतवार नियंत्रण से निपटने के लिए विस्तृत जानकारी दी. कम से कम सही मात्रा में रासायनिक खाद डालने की अपील की. कहा कि वैशाली जिले में प्याज उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










