hajipur news. पशुओं को वैन पर लोड कर ले जा रहे तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. पशुओं को वैन पर लोड कर ले जा रहे तस्कर गिरफ्तार

सदर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के धर्म चौक के पास की कार्रवाई, मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बरामद पशु को पशु सुरक्षा गृह मोतिहारी भेज दिया है

विज्ञापन

हाजीपुर . सदर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के धर्म चौक के पास से तस्करी के लिए ले जा रहे पिकअप वैन पर लोड पशु के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बरामद पशु को पशु सुरक्षा गृह मोतिहारी भेज दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि गुरुवार की देर रात पुलिस टीम रात्रि गश्ती में तैनात थी. इसी दौरान थाना क्षेत्र के धर्म चौक के पास वाहन चेकिंग के दाैरान एक पिकअप वैन पर बेरहमी से पांच गायों तथा पांच बछड़े को लोड कर ले जा रहे एक गाड़ी को रोक कर जांच की गयी. जांच में पता चला कि सभी पशु को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है. इस दौरान पुलिस ने वैन पर सवार तीन लोगों से पूछताछ करने पर किसी ने पशु के संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया. जिसके बाद पुलिस ने पशु लोड वैन को जब्त कर तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया गया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी सुखलाल राय के पुत्र रंधीर कुमार, समस्तीपुर जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के मनिकपुर गांव निवासी मो गयासुद्दीन के पुत्र मो सेदुर तथा प्राणपुर थाना क्षेत्र के काबिलपुर गांव निवासी रामसुरत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन