hajipur news. परिवहन विभाग की टीम पर हमला के तीन आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 13 Feb 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. परिवहन विभाग की टीम पर हमला के तीन आरोपित गिरफ्तार

सदर थाना क्षेत्र के सैदपुर रजौली गांव में सत्संग भवन के पास मंगलवार की देर रात हुई थी घटना, हमले में एक महिला दारोगा समेत कई पदाधिकारी व कर्मी हुए थे घायल

विज्ञापन

हाजीपुर. सदर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-महुआ मार्ग स्थित सैदपुर रजौली गांव में वाहन जांच एवं ओवरलोड गाड़ियों की चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों पर हमला मामले में पुलिस ने तीन आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस इस मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही रही है. यह जानकारी सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया को दी. सदर एसडीपीओ ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के सैदपुर रजौली गांव स्थित सत्संग भवन के पास बीते मंगलवार की देर रात परिवहन विभाग की टीम वाहन जांच तथा ओवरलाेड वाहनों की जांच क रही थी. इसी दौरान बाइक एवं कार सवार हथियार से लैस बीस की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने अचानक पदाधिकारियों एवं कर्मियों पर हमला कर दिया. बदमाशों के हमले में दारोगा हर्ष कुमार तथा महिला दारोगा हेमा कुमारी घायल हो गयी. बदमाशों ने परिवहन विभाग के दो वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. परिवहन विभाग के कर्मियों ने घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी बदमाश भाग निकले. पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है. इस मामले में घायल महिला दारोगा हेमा कुमारी के आवेदन के आधार पर सदर थाना की पुलिस ने 20 बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है.

अन्य आरोपितो की भी जल्द होगी गिरफ्तार

एसडीपीओ ने बताया कि परिवहन विभाग के वाहन जांच टीम पर हमला मामले में सदर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार बदमाश की पहचान नगर थाना क्षेत्र के जढ़ुआ गांव निवासी राम विलास शर्मा के पुत्र चिंटू उर्फ ओमप्रकाश शर्मा, गर्दनिया चौक निवासी महेंद्र राय के पुत्र सनोज कुमार तथा मदन राय के पुत्र चंदन राय के रूप में हुई है. सदर एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के आधार पर अन्य बदमाशों की पहचान कर ली गयी है. जल्द ही अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन