Hajipur News : फिजाओं में फैलने लगी आम के मंजर की खुशबू

बसंत ऋतु के परवान पर रहने के साथ ही फिजाओं में आम के मंजर की खुशबू फैलनी शुरू हो गयी है. हरे-भरे आम के पेड़ पर हरे सुनहरे रंग का मंजर प्रकृति की छंटा में चार चांद लगाने के लिए आतुर हो रहा है. मौसम में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही आम के पेड़ों पर मंजर लगने शुरू हो गये हैं.
हाजीपुर. बसंत ऋतु के परवान पर रहने के साथ ही फिजाओं में आम के मंजर की खुशबू फैलनी शुरू हो गयी है. हरे-भरे आम के पेड़ पर हरे सुनहरे रंग का मंजर प्रकृति की छंटा में चार चांद लगाने के लिए आतुर हो रहा है. मौसम में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही आम के पेड़ों पर मंजर लगने शुरू हो गये हैं. इससे आम उत्पादक किसानों के चेहरे पर मुस्कान तैरने के साथ ही इस वर्ष भी आम का अच्छा उत्पादन होने की उम्मीद जगी है. आम उत्पादक किसान तथा व्यापारी लगातार आम के पेड़ में अधिक मंजर आये इसके लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कर रहे हैं. मौसम में परिवर्तन के साथ ही आम उत्पादक किसानों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ने लगी है. गर्मी की धमक के साथ आम के डालियों में मंजर आने से किसान व व्यापारी अधिक उत्पादन के लिए अभी से ही दवा का छिड़काव एवं उसे कीट-पतंगों से बचाव के उपाय में जुटे हैं. हालांकि साल वर्षा ऋतु में सामान्य से कम बारिश होने के कारण आम के फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. इसके बाद भी किसान तथा व्यापारी ने बगीचा खरीदने के साथ ही उसकी देखभाल करना शुरू कर दिये हैं.
आम की डालियों में मंजर के लिए करें इन दवा का छिड़काव
पौधा संरक्षण पदाधिकारी अजीत कुमार शरण ने बताया कि मौसम परिवर्तन के साथ ही आम उत्पादक किसानों को अधिक उत्पादन लेने के लिए अभी से ही प्रयास करना चाहिए. कई क्षेत्रों में आम की डालियों पर मंजर आना शुरु हो गया है. वहीं पेड़ों की सभी डालियों में बेहतर मंजर लगे इसके लिए किसानों को सल्फर तथा कोई कीटनाशक दवा का दो ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करना चाहिए. बताया गया कि इस साल अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है. औसत से कम बारिश होने के कारण आम के उत्पादन पर असर पड़ सकती है.बीते साल जिले में हुआ था आम का बेहतर उत्पादन
पौधा संरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि बीते साल जिले में आम का उत्पादन काफी अच्छा हुआ था. बीच-बीच में बारिश होने से जमीन में नमी के कारण फलन अधिक होने के साथ ही कीट का प्रकोप भी काफी कम था. सर्वे रिपोर्ट के अनुसार इस साल जिले में आम का उत्पादन कम होने की संभावना है. आम के व्यापारी बहादुर सिंह, मनाेज राय, शिवलाल सिंह आदि व्यापारियाें ने बताया कि आम उत्पादन को लेकर अभी से ही दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है. जून महीने में बारिश होने तथा पेड़ की जड़ों में नमी रहने पर उत्पादन बेहतर हो सकता है. कई क्षेत्रों में काफी मंजर आने से उस क्षेत्र के किसान गद्गद हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




