झाड़ी से अज्ञात युवक कर शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 31 Jan 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
झाड़ी से अज्ञात युवक कर शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

सराय थाना क्षेत्र के शीतल भकुरहर गांव स्थित झाड़ी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

हाजीपुर.

सराय थाना क्षेत्र के शीतल भकुरहर गांव स्थित झाड़ी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. शव मिलने की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने घटना की सूचना सराय थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक की पहचान करने की काफी कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं होने पर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है. पुलिस आसपास के गांव में मृतक के परिजनों का पता लगाने में जुटी है. मृतक के सिर पर धारदार हथियार से हमला करने के साथ गले के उपर गहरे जख्म के निशान पाये गये हैं.

इस संबंध में सराय थानाध्यक्ष मणिभूषण कुमार सिंह ने बताया कि शीतल भकुरहर गांव स्थित झाड़ी में एक शव मिलने की सूचना मिली थी. प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कर शव को चार-पांच दिन पूर्व फेंका गया है. शव से दुर्गंध आ रही थी. मृतक की पहचान कराने की काफी कोशिश की गयी है लेकिन पहचान नहीं हो सकी है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सुरक्षित रखा गया है.

कुंभ स्नान के लिए गये व्यवसायी के घर का ताला काट कर चोरी : राघोपुर.

राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में कुंभ स्नान के लिए गये व्यवसायी के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने करीब पांच लाख रुपये का सामान सहित करीब सवा लाख रुपये नकद की चोरी कर ली. घर में चोरी की जानकारी तब हुई जब घरवाले महाकुंभ स्नान कर शुक्रवार को घर लौटे. वहीं घटना के बाद गृहस्वामी रंधीर कुमार केशरी ने राघोपुर थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. बताया गया कि रुस्तमपुर निवासी व्यवसायी रंधीर कुमार केशरी फतेहपुर में भरत सिंह के घर में किराये में रहते हैं. बीते दिनों व्यवसायी रंधीर कुमार केशरी अपने परिवार के साथ महाकुंभ स्नान करने गये थे. शुक्रवार को जब घर वापस आये तो घर का पिछला दरवाजा टूटा हुआ था और घर में गोदरेज, बक्सा का ताला टूटा हुआ था. बक्सा एवं गोदरेज में रखा सोने का आभूषण, कपड़ा एवं नकद रुपये गायब थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन