hajipur news. किशोरी से दुष्कर्म, चौकीदार व उसके पोते समेत तीन पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. किशोरी से दुष्कर्म, चौकीदार व उसके पोते समेत तीन पर प्राथमिकी

बिदुपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना, लोगों ने बताया कि दो युवकों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया, मामले को पहले पंचायती से निबटा लेने का प्रयास किया गया

विज्ञापन

बिदुपुर . बिदुपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. मामले में पुलिस ने थाने के एक चौकीदार सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. लोगों ने बताया कि दो युवकों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया़ मामले को पहले पंचायती से निबटा लेने का प्रयास किया गया. पीड़िता के पिता पर मामला को तूल न देने के लिए दबाब भी डाला गया. लेकिन, घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, थानाध्यक्ष पंकज कुमार घटनास्थल पर पहुंच गये़ महिला पुलिस अधिकारी रचना कुमारी ने पीड़िता से घटना की जानकारी ली और उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. पीड़़िता के पिता के बयान पर पुलिस ने थाना के चौकीदार उपेंद्र पासवान व उसके पोते सोनू कुमार और अशोक पासवान के बेटे अविनाश कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली. पीड़िता के पिता ने बताया कि मंगलवार की रात जब नींद टूटी, तो घर में बेटी नहीं दिखी़. काफी खोजबीन करने के बाद आरोपित के घर से उसे बरामद किया गया. उसने चौकीदार पर पाेते को बचाने के लिए पंचायत जुटाने व दबाव डालने के लिए गाली-गलौज व मारपीट का भी आरोप लगाया है. मामले में थानाध्यक्ष ने कहा कि दुष्कर्म की जानकारी मिली थी. आरोपितों ने मामले को पंचायत के माध्यम से रफा-दफा करने का भी प्रयास किया था. सूचना मिलते ही सुबह पांच बजे पुलिस ने घटनास्थल पर छापेमारी की और किशोरी को बरामद कर लिया. पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है. तीन लोगों पर प्राथमिकी करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek Shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन