वैशाली में ईंटों के नीचे छिपा रखा था शराब, 60 से अधिक कार्टन जब्त किए गए, तस्कर फरार

Author Vinay Patedhi|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
ईंटों के नीचे छिपा था शराब का जखीरा

जब्त विदेशी शराब | Prabhat Khabar Network

वैशाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कटारू गांव से 60 से अधिक कार्टन विदेशी शराब बरामद की है. तस्करों ने शराब की खेप को ईंटों के नीचे छिपा रखा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर इस जखीरे का पर्दाफाश किया.

विज्ञापन

Hajipur News : वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर बेलसर थाना पुलिस ने रविवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के कटारू गांव से 60 से अधिक कार्टन विदेशी शराब बरामद की. तस्करों ने शराब की खेप को ईंटों के नीचे छिपाकर रखा था, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने पूरे जखीरे का पर्दाफाश कर दिया.

पुलिस टीम सूचना पर छापेमारी की

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कटारू गांव में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की. मौके पर पहुंचकर जब ईंटों की परत हटाई गई तो उसके नीचे बड़ी मात्रा में विदेशी शराब के कार्टन मिले। बरामद शराब को जब्त कर बेलसर थाना लाया गया, जहां कार्टनों की गिनती की जा रही है.

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 60 से अधिक कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई है. अंतिम गिनती के बाद जब्त शराब की वास्तविक मात्रा स्पष्ट होगी. पुलिस के अनुसार, शराब की खेप कटारू गांव के एक चिन्हित कारोबारी के घर के दरवाजे के पास ईंटों से ढंककर छिपाई गई थी. पुलिस की दबिश की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया.

मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही

थानाध्यक्ष ने बताया कि संबंधित शराब कारोबारी की पहचान कर ली गई है. उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है तथा गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जाएगी.


विज्ञापन
Vinay Patedhi

लेखक के बारे में

By Vinay Patedhi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन