वैशाली में बहन के घर से लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, मौके पर हुई मौत

सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर जुटे लोग | Prabhat Khabar Network
हाजीपुर-महुआ मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई. तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Hajipur Raod Accident : वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र स्थित महुआ-हाजीपुर मार्ग पर इमली चौक के पास सोमवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. सुबह टहलने निकले लोगों ने सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई.
शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की
सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. घटनास्थल पर होंडा एसपी बाइक सड़क किनारे एक पेड़ के पास क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली. पेड़ पर टक्कर के स्पष्ट निशान पाए गए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई.
बिदुपुर के मनिहारी निवासी था युवक
ग्रामीणों के अनुसार, हादसा देर रात या तड़के सुबह हुआ होगा. मृतक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के मनियारी गांव निवासी युवक के रूप में हुई है. बताया गया कि वह देसरी प्रखंड के आजमपुर स्थित अपनी बहन के घर आया था और लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
वैशाली: सत्येंद्र नारायण सिंह महाविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार और बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय हुए शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










