वैशाली: गोविंदपुर के चंद्रदीप के खाते में 7.40 अरब व जंदाहा के राजन के खाते में 7 करोड़ आए, निकासी पर रोक, जानिए पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वैशाली जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिवस के अवसर पर दो पेंशनधारियों के खातों में अचानक करोड़ों रुपये दिखाई देने से हड़कंप मच गया. एक के खाते में 7 अरब से अधिक तो दूसरे में 7 करोड़ रुपये जमा हुए. इस मामले में फिलहाल निकासी पर रोक लगा दी गई है.

विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिवस पर जिले के दो पेंशनधारियों के खाते में आए करोड़ों रुपये

विज्ञापन

Hajipur Pension Scheme : हाजीपुर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिवस पर बीते 10 जुलाई को समारोह आयोजित कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के स्तर पर पेंशनधारियों के खातों में 1100-1100 की राशि भेजी गयी थी. इसके बाद वैशाली जिले के महुआ और जंदाहा प्रखंड के दो पेंशनधारियों के खाते में करोड़ों रुपये दिख रहे हैं.

महुआ के पेंशनधारी के खाते में आया अरबों रुपया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहला मामला महुआ प्रखंड की गोविंदपुर पंचायतक के चखाजे गांव की है, जहां एक पेंशनधारी चंद्रदीप राय उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की एक सीएसपी केंद्र पर अपनी मासिक पेंशन की 1100 रुपये की राशि निकालने पहुंचे थे. सीएसपी संचालक अजय कुमार सिंह ने पेंशन निकासी के बाद जब खाते में शेष राशि की जांच की तो उसमें 7 अरब 40 करोड़ 68 लाख 72 हजार 795 रुपये से अधिक की राशि देख उनके होश उड़ गए.

जंदाहा के पेंशनधारी के खाते में आया करोड़ों रुपए

वहीं, दूसरा मामला जंदाहा प्रखंड के खोपी गांव निवासी पेंशनधारी राजन सिंह के खाते में 7 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दिखी. बीडीओ ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है. संबंधित बैंक और विभागीय स्तर पर तकनीकी जांच कराई जा रही है.

खाते से किसी भी प्रकार की लेनदेन पर लगायी गयी रोक

इस घटना की जानकारी महुआ के बीडीओ सौरव वर्णवाल को दी गई. तत्काल पंचायत सचिव अशोक सिंह को लाभुक के घर भेजा गया और पेंशनधारी को फिलहाल खाते से किसी प्रकार का लेन-देन नहीं करने की सलाह दी और प्रखंड कार्यालय से आगे की सूचना मिलने तक खाते का संचालन नहीं करने को कहा गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन