बारिश से बचने लिए पेड़ के नीचे छिपी किशोरी की ठनका गिरने से मौत, दूसरी झुलसी

Updated:
विज्ञापन
बारिश से बचने लिए पेड़ के नीचे छिपी किशोरी की ठनका गिरने से मौत, दूसरी झुलसी

बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकमसूद गांव की घटना, दिनेश साह की 14 वर्षीय बेटी थी मुस्कान

विज्ञापन

बिदुपुर . बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकमसूद गांव में रविवार की दोपहर में ठनका गिरने से एक बच्ची की मौत हो गयी. वहीं, दूसरी बच्ची गंभीर रूप से झुलस गयी. घायल बच्ची को पहले बिदुपुर सीएचसी ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

दिनेश साह की 14 वर्षीय बेटी मुस्कान कुमारी और बगल के ही मनोज दास की बेटी अंकिता कुमारी चकमसूद शिव मंदिर के पास बागीचे में बारिश और तेज हवा में पेड़ से गिरे आमों को चुनने के लिए पहुंची थी. इसी दौरान बिजली कड़कने की आवाज आने लगी. बारिश होती देख दोनों बच्चियां एक आम के पेड़ के नीचे चली गईं. इसी दौरान उसी पेड़ के पास बिजली गिर गयी. हादसे में मौके पर ही मुस्कान की मौत हो गयी और अंकिता गंभीर रूप से घायल हो गयी.

आठवीं की छात्रा थी मुस्कान

बताया जाता है कि मुस्कान व अंकिता दोनों चकमसूद उत्क्रमित मध्य विद्यालय में साथ पढ़ती थी. घटना की सूचना सीओ बिदुपुर और थानाध्यक्ष को दी गयी. अंचलाधिकारी करिश्मा कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है़ राजस्व कर्मचारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर आपदा से मिलने वाली सरकारी सहायता शीघ्र ही मुहैया करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek Shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन