इंटर परीक्षा के दौरान जाम की समस्या से निबटना पुलिस के लिए चुनौती
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

इंटर परीक्षा के दाैरान शहर में लगने वाली जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस अपनी तैयारी में जुटी है. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर तथा हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर लगने वाली जाम के बीच शहर को जाम मुक्त रखना पुलिस के लिए चुनौती बन गयी है.
विज्ञापन
हाजीपुर.
इंटर परीक्षा के दाैरान शहर में लगने वाली जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस अपनी तैयारी में जुटी है. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर तथा हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर लगने वाली जाम के बीच शहर को जाम मुक्त रखना पुलिस के लिए चुनौती बन गयी है. इंटर की परीक्षा को लेकर शहर में खासकर बाइक चालकों की बढ़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने एवं परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस बड़े वाहनों को पुलिस लाइन से पहले, सराय बाजार के बाद तथा एकारा के पास रोकने की व्यवस्था की है. ट्रैफिक थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि इंटर परीक्षा को लेकर शहर में बढ़ने वाली दबाव को देखते हुए विशेष तैयारी की जा रही है. परीक्षा के दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर विशेष पुलिस बल को तैनात किया जायेगा. परीक्षा के दौरान मुख्य रूप से एनएच को जाम मुक्त रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि अन्य जगहों से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. इसके साथ ही परीक्षा केंद्र जाने वाली मार्ग पर परीक्षार्थियाें को लेकर जाने वाली वाहन को छोड़ कर अन्य वाहनाें को आवश्यकता अनुसार प्रतिबंधित किया जायेगा.हाइवे पर तीन स्थानों पर रोके जायेंगे मालवाहक वाहन : मुख्य मार्ग पर जाम से निपटने के लिए एनएच-22 पर सराय बाजार से आगे, एकारा ओवरब्रिज के पास तथा पुलिस लाइन समेत तीन स्थानों पर मालवाहक बड़े वाहनों को रोक दिया जायेगा. एक लेन में वाहनों की संख्या अधिक होने पर दूसरी लेन से रॉन्ग साइड से परीक्षार्थी सवार वाहन तथा छोटी एवं यात्री वाहनों का परिचालन कराया जायेगा. इसके साथ ही पासवान चौक पर लगने वाली जाम से निजात पाने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया से पहले ही ट्रक एवं अन्य मालवाहक वाहनों को रोकने की व्यवस्था की जा रही है.रामाशीष चौक पर आवश्यकता अनुसार लगायी जायेगी बैरिकेडिंग : थानाध्यक्ष ने बताया कि शहर में कई परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. शहर में जाम से निबटना पुलिस के लिए चुनौती है. इसके लिए रामाशीष चौक पर शहर में प्रवेश करने वाले ऑटो, इ-रिक्शा आदि को बैरिकेडिंग लगा कर रोका जायेगा. केवल परीक्षा देने जाने वाले वाहनों को ही शहर में प्रवेश दिया जायेगा. ताकि शहर के स्टेशन चौक, अनवरपुर चौक, गांधी चौक, त्रिमूर्ति चौक एवं एसडीओ रोड मोड़ के पास जाम नहीं लग सके. इन स्थानों पर वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार विशेष पुलिस बल को तैनात किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










