ePaper

तब्लीगी मरकज जमात का वैशाली से नहीं निकला कनेक्शन

Updated at : 07 Apr 2020 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
तब्लीगी मरकज जमात का वैशाली से नहीं निकला कनेक्शन

हाजीपुर : कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन के दौरान दिल्ली निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात मरकज के मामले ने रातों-रात सरकार की नींद उड़ा दी थी. दिल्ली से कई राज्यों में जमातियों के लौटने की सूचना बिहार समेत कई राज्यों की सरकार भी हाइअलर्ट पर थी. शुरुआत में वैशाली जिले से भी जमातियों के कनेक्शन […]

विज्ञापन

हाजीपुर : कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन के दौरान दिल्ली निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात मरकज के मामले ने रातों-रात सरकार की नींद उड़ा दी थी. दिल्ली से कई राज्यों में जमातियों के लौटने की सूचना बिहार समेत कई राज्यों की सरकार भी हाइअलर्ट पर थी. शुरुआत में वैशाली जिले से भी जमातियों के कनेक्शन की बात सामने आयी थी, लेकिन जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि वैशाली से जमातियों का कोई कनेक्शन नहीं है. बिहार में 87 तब्लीगी जमाती लौटे थे. राज्य मुख्यालय से जो लिस्ट सभी जिलों को भेजी गयी थी, उसमें वैशाली जिले का कोई भी शख्स नहीं था.

इसकी जानकारी सोमवार को डीएम उदिता सिंह ने मीडिया को दी. मोबाइल टावर डंपिंग के आधार पर वैशाली जिले के वैसे 103 लोगों की सूची जिला प्रशासन को भेजी गयी थी, जिनका लोकेशन उस वक्त वहां शो कर रहा था. जांच के दौरान पता चला कि मात्र 39 लोग ही वापस लौटे थे, जबकि 61 लोग दिल्ली, गाजियाबाद आदि इलाकों में ही है. तीन मोबाइल नंबरों के बंद होने की वजह से उनसे संपर्क नहीं हो सका है. दिल्ली से 39 लोगों से संपर्क करने पर उन लोगों ने प्रशासन को जानकारी दी कि वे सभी तब्लीगी मरकज में नहीं थे. इसके बावजूद उन लोगों की जांच की गयी है और सभी को क्वारेंटिन में रहने को कहा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन