Hajipur News : एसपी ने सभी लंबित मामलों के शीघ्र निबटारे का दिया आदेश

रूस्तमपुर और जुड़ावनपुर थानों का एसपी ललित मोहन शर्मा ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कांडों के त्वरित निष्पादन के साथ ही अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कारगर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
राघोपुर.रूस्तमपुर और जुड़ावनपुर थानों का एसपी ललित मोहन शर्मा ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कांडों के त्वरित निष्पादन के साथ ही अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कारगर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस दौरान रूस्तमपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. एसपी ने थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया कि थाने में आने वाले सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायत सुनकर त्वरित निपटारा करें. एसपी ने थाना कार्यों की समीक्षा के बाद कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने थाना अध्यक्षों को लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने और गंभीर मामलों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि को लेकर असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाये. थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग बढ़ाने और थाना सिरिस्ता के सभी पंजियों को अपडेट रखने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. प्रत्येक शनिवार को सुचारु रूप से भूमि विवाद बैठक आयोजित कर भूमि विवाद से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन करने के निर्देश भी दिये गये. इसके अलावा, थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से नियमित रूप से वाहन जांच के साथ चौकीदारों के माध्यम से सूचना संकलन कर क्षेत्र की सभी गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




