वैशाली: नई गंडक चेक पोस्ट और रामाशीष चौक का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, सघन वाहन जांच के दिए निर्देश

Author Abhishek Kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
एसपी रामाशीष चौक पर निरीक्षण करते हुए | Prabhat Khabar Network

एसपी रामाशीष चौक पर निरीक्षण करते हुए

वैशाली के एसपी शुभांक मिश्रा ने देर रात नई गंडक चेक पोस्ट और रामाशीष चौक का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, वाहन जांच अभियान और गश्ती गतिविधियों का जायजा लिया.

विज्ञापन

Hajipur Police inspection: वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बुधवार की देर रात नई गंडक चेक पोस्ट और रामाशीष चौक का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, वाहन जांच अभियान और गश्ती गतिविधियों का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए. मौके पर सदर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार, नगर थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को आने-जाने वाले वाहनों की सतर्कता के साथ जांच करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया.

वाहन जांच अभियान को और प्रभावी बनाने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसपी ने प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की उपस्थिति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि सघन वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जाए और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाए. साथ ही प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने को कहा.

गश्ती बढ़ाने और अपराध नियंत्रण पर जोर

एसपी शुभांक मिश्रा ने रामाशीष चौक स्थित यातायात चेक पोस्ट से गश्ती वाहन को लगातार भ्रमणशील रखने का निर्देश दिया. उन्होंने क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा किसी भी विधि-व्यवस्था संबंधी स्थिति से त्वरित और प्रभावी ढंग से निपटने पर बल दिया.

पुलिस को दिए सतर्कता बरतने के निर्देश

एसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारी पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए वाहन जांच और गश्ती अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.


विज्ञापन
Abhishek Kumar

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन