Hajipur News : पुलिस ने पीछा कर नकद रुपये लेकर जा रहे स्काॅर्पियो सवार युवक को किया गिरफ्तार, की जा रही पूछताछ

Updated at : 29 Jan 2025 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
Hajipur News : पुलिस ने पीछा कर नकद रुपये लेकर जा रहे स्काॅर्पियो सवार युवक को किया गिरफ्तार, की जा रही पूछताछ

औद्योगिक तथा गंगाब्रिज थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के सहदुल्लहपुर गांव से स्काॅर्पियो सवार एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गाड़ी से काफी मात्रा में नकद रुपये बरामद किये हैं. हालांकि पुलिस की कार्रवाई देख गाड़ी पर सवार अन्य चार लोग भागने में सफल रहे.

विज्ञापन

हाजीपुर.

औद्योगिक तथा गंगाब्रिज थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के सहदुल्लहपुर गांव से स्काॅर्पियो सवार एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गाड़ी से काफी मात्रा में नकद रुपये बरामद किये हैं. हालांकि पुलिस की कार्रवाई देख गाड़ी पर सवार अन्य चार लोग भागने में सफल रहे. इस मामले में जांच प्रभावित होने का हवाला देते हुए पुलिस ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है.

जानकारी के अनुसार बुधवार को औद्योगिक थाने की पुलिस इंडस्ट्रियल एरिया में सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक स्काॅर्पियो चालक पुलिस को देख गाड़ी घुमा कर भागने लगा. स्काॅर्पियो को भागते देख पुलिस ने शक के आधार पर उसका पीछा किया. इस दौरान गाड़ी को गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के दियारा इलाके की तरफ जाते देख औद्योगिक थाने की पुलिस ने इसकी सूचना गंगाब्रिज थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी को देकर सहदुल्लहपुर गांव में आगे से घेराबंदी करा दी. इस दौरान पुलिस को देख स्काॅर्पियो सवार तीन व्यक्ति गाड़ी से कूद कर केलवानी में भागने में सफल हो गये. पुलिस ने स्काॅर्पियो को रोक कर चालक को गिरफ्तार कर लिया. बताया गया कि गाड़ी की तलाशी ली गयीए तो उसमें से काफी मात्रा में नकद रुपये बरामद किये गये. इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि औद्योगिक थाना एवं गंगाब्रिज थाने की पुलिस द्वारा एक स्काॅर्पियो सवार को गिरफ्तार करने की जानकारी मिली है. क्या मामला है इसके बारे में विशेष जानकारी नहीं मिली है. गिरफ्तार चालक से पूछताछ करने के बाद विस्तार से जानकारी दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन