कोचिंग से लौट रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में हाजीपुर रेफर

Road Accident Mahua: वैशाली के महुआ में कोचिंग से घर लौट रहे 8वीं कक्षा के छात्र को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया.
Road Accident Mahua: (दिलीप कुमार) महुआ थाना क्षेत्र के महुआ मुकुंदपुर गांव में कोचिंग से घर लौट रहे आठवीं कक्षा के एक छात्र को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी. हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
सड़क पर गिरने से सिर फटा, दोनों पैर भी हुए घायल
जानकारी के अनुसार पुरानी बाजार निवासी जगन्नाथ राम का पुत्र अंकुश कुमार शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था. इसी दौरान पंचमुखी चौक से छतवारा जाने वाली बाईपास सड़क पर मुकुंदपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी. हादसे में छात्र सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और दोनों पैर भी जख्मी हो गए.
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को तत्काल पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
मां और परिजन पहुंचे अस्पताल, पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही छात्र की मां, जो कन्या मध्य विद्यालय महुआ में रसोइया हैं, अन्य परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचीं.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र सड़क के बाईं ओर से जा रहा था, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी. घटना की सूचना महुआ थाना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में फटा दूध खाने से एक ही परिवार के 10 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सदर अस्पताल में भर्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










