hajipur news. राघोपुर वासियों ने सीएम का जताया आभार

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. राघोपुर वासियों ने सीएम का जताया आभार

कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल के निर्माण से राघोपुर का सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास होगा

विज्ञापन

हाजीपुर. राघोपुर प्रखंड का वह सपना साकार हुआ जिसे राघोपुरवासियों की कई पीढ़ियों ने देखा था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राघोपुर प्रखंडवासियों ने इसके लिए आभार जताया. स्थानीय गौतम सिंह ने कहा कि इस महत्वपूर्ण योजना के पूरा होने के पूर्व राघोपुर, बिहार से अलग पड़ा हुआ था, लेकिन अब बिहार की राजधानी से राघोपुर सीधे जुड़ गया. सिक्स लेन के निर्माण होने से राघोपुर में सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास होगा. पुल के उद्घाटन से न केवल स्थानीय जनता को राहत मिलेगी, बल्कि व्यापार, परिवहन और निवेश के नए द्वार खुलेंगे. यह पुल दियारा क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगा और वहां के लोगों के वन स्तर में व्यापक सुधार लाएगा. साथ ही, यह पुल बिहार के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा. यहां के युवा, किसान एवं आम लोगों ने भी नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek Shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन