Hajipur News : व्यवसायी से छह लाख रुपये लूट मामले में पुलिस नहीं कर सकी बदमाशों की पहचान

Updated at : 25 Feb 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
Hajipur News : व्यवसायी से छह लाख रुपये लूट मामले में पुलिस नहीं कर सकी बदमाशों की पहचान

नगर थानांतर्गत हथसारगंज ओपी क्षेत्र की निषाद गली में बीते रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों द्वारा तेल डालडा व्यवसायी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस घायल के फर्द बयान के आधार पर चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस को दिये बयान में घायल व्यवसायी ने छह लाख रुपये लूटने की बात बतायी है.

विज्ञापन

हाजीपुर. नगर थानांतर्गत हथसारगंज ओपी क्षेत्र की निषाद गली में बीते रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों द्वारा तेल डालडा व्यवसायी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस घायल के फर्द बयान के आधार पर चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस को दिये बयान में घायल व्यवसायी ने छह लाख रुपये लूटने की बात बतायी है. इस मामले में घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस अबतक बदमाशों की पहचान करने में सफलता हासिल नहीं कर सकी है जिसके कारण शहर के व्यवसायियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है.

पुलिस के समक्ष दिये बयान में घायल व्यवसायी हथसारगंज निवासी गोपाल कृष्ण ने बताया है कि रविवार की देर शाम वह गुदरी बाजार से दुकान बंद कर अपने भाई एवं सहयोगी के साथ घर लौट रहे थे. इसी दौरान निषाद गली में पीछे से आकर बाइक सवार चार बदमाशों ने झोले में रखे छह लाख रुपये लूट कर गोलीबारी शुरू कर दी. इसमें कमर में एक गोली लग गयी, वहीं एक सहयोगी गदाई सराई निवासी राजेंद्र राय के पुत्र अजय राय उर्फ सिपाही को दाहिने हाथ की अंगूली में गोली छूते हुए निकल गयी. इस दौरान उसके भाई गौतम भी बाइक से गिरकर घायल हो गया. सभी को जौहरी बाजार स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोपाल कृष्ण को पटना रेफर कर दिया.

आक्रोशित व्यवसायियों ने जाम की थी सड़क

मालूम हो कि घटना से आक्रोशित व्यवसायियों ने अगले दिन बीते सोमवार को गुदरी बाजार में दुकान बंद कर तथा सड़क पर आगजनी कर रोड जाम कर प्रदर्शन किया था. सूचना पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया था. इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घायल के बयान पर चार अज्ञात बदमाश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन