Hajipur News : शराब धंधेबाज के घर छापेमारी करने गयी पुलिस पर हमला, थानाध्यक्ष व अन्य कर्मियों को लगी चोट

Updated at : 29 Jan 2025 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
Hajipur News : शराब धंधेबाज के घर छापेमारी करने गयी पुलिस पर हमला, थानाध्यक्ष व अन्य कर्मियों को लगी चोट

राजापाकर थाना क्षेत्र के भलुई गांव में शराब की सूचना पर छापेमारी करने गयी डायल 112 एवं राजापाकर थाने की पुलिस टीम पर धंधेबाजों ने हमला कर दिया. इस दौरान पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि अन्य महिला धंधेबाज मौके से भागने में सफल हो गयी. इस दौरान पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर विभिन्न ब्रांडों के भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

हाजीपुर. राजापाकर थाना क्षेत्र के भलुई गांव में शराब की सूचना पर छापेमारी करने गयी डायल 112 एवं राजापाकर थाने की पुलिस टीम पर धंधेबाजों ने हमला कर दिया. इस दौरान पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि अन्य महिला धंधेबाज मौके से भागने में सफल हो गयी. इस दौरान पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर विभिन्न ब्रांडों के भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपितों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है. जानकारी के अनुसार बुधवार को डायल 112 की पुलिस को सूचना मिली थी कि राजापाकर थाना क्षेत्र के भलुई गांव निवासी संजीत राय ने अपने घर में विदेशी शराब छुपा कर रखी है तथा बिक्री कर रहा है. सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इसकी सूचना राजापाकर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बिना कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गयीं. बताया गया कि पुलिस के मौके पर पहुंचते ही धंधेबाज संजीत राय फरार हो गया. पुलिस जब उसके घर में तलाशी करने गयी ताे घर की महिलाएं पुलिस टीम के साथ हाथापाई करने लगीं. इस दौरान पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद अन्य तीन-चार महिलाएं पीछे के दरवाजे से भाग निकलीं. पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान फ्रिज एवं पलंग के नीचे छुपा कर रखी गयी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की. बताया गया कि एक महिला ने थानाध्यक्ष का हाथ मरोड़ दिया. वहीं अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी महिलाओं ने अभद्र व्यवहार किया है. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने थानाध्यक्ष को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया है. इस संबंध में महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन ने बताया कि शराब की सूचना पर छापेमारी करने गयी राजापाकर थाने की पुलिस का लोगों ने विरोध किया है. इस मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. मौके से एक महिला नागेश्वर राय की पत्नी पार्वती देवी को गिरफ्तार किया गया है.

दिघवारा में भी गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर हमला

दिघवारा. थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव के खजुरबन्नी में शराब धंधेबाजों को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर धंधेबाजों ने हमला कर दिया. पुलिस ने छापेमारी के दौरान 50 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया था जिसे दर्जनों धंधेबाज बलपूर्वक पुलिस के चंगुल से छुड़ाकर फरार हो गये. इस दौरान दो पक्षों की आपसी झड़प में थानाध्यक्ष अंकित कुमार समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि बसतपुर गांव के खजुरबन्नी में देसी शराब की बिक्री की सूचना पर थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ पहुंचे, जहां पुलिस को देखते तीन धंधेबाज भागने लगे, जिनमें से पुलिस ने अनिल पासवान नामक एक धंधेबाज को 50 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया था. दर्जनों धंधेबाजों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने के दौरान गिरफ्तार धंधेबाज अनिल पासवान को छुड़ाकर कर भगा ले गये. इस दौरान थानाध्यक्ष अंकित कुमार, एसआइ विजय कुमार व विक्रमा प्रसाद, एएसआइ मनीष कुमार व होमगार्ड के जवान राजीव कुमार सिंह भी चोटिल हो गये. सभी का सीएचसी में उपचार किया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष के बयान पर 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन