Hajipur News : हाइवे व गांधी सेतु पर लगने वाले जाम से लोगों को नहीं मिल रही राहत, शहर में भी लग रहा भीषण जाम

Updated at : 18 Feb 2025 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
Hajipur News : हाइवे व गांधी सेतु पर लगने वाले जाम से लोगों को नहीं मिल रही राहत, शहर में भी लग रहा भीषण जाम

Hajipur News : ट्रिक परीक्षा के कारण दिन में शहर में भी लोगों को भीषण जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है. शहर से होकर बड़े वाहनों के गुजरने से जहां दुर्घटना की संभावना बढ़ गयी है.

विज्ञापन

हाजीपुर. गांधी सेतु व हाइवे पर लगने वाली जाम से लोगों को राहत नहीं मिल रही है. सोमवार की शाम से ही लगी भीषण जाम के कारण मंगलवार को दिन में भी हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर रामाशीष चौक से लेकर पुलिस लाइन, हाजीपुर-छपरा मार्ग पर बीएसएनएल गोलंबर से लेकर नया गंडक पुल के पश्चिमी छोर तक, त्रिमूर्ति चौक से लेकर जौहरी बाजार व पुराना गंडक पुल और पासवान चौक से लेकर गांधी सेतु पर जाम के कारण गाड़ियां रेंगती रही. शाम के समय भीषण जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

वहीं मैट्रिक परीक्षा के कारण दिन में शहर में भी लोगों को भीषण जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है. शहर से होकर बड़े वाहनों के गुजरने से जहां दुर्घटना की संभावना बढ़ गयी है. जिले में चल रही मैट्रिक परीक्षा को लेकर शहर में भी कई सेंटर बनाये गये है. खासकर सुबह में समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की होड़ में बाइक व अन्य वाहन चालक खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए आते-जाते है. जिससे शहर की सड़कें वाहनों से पट जाती है. सबसे अधिक समस्या दोपहर में उस समय उत्पन्न हो जाती है, जब प्रथम पाली के छात्र घर जाने की जल्दी में रहते है व दूसरी पाली के छात्र परीक्षा केंद्र पहुंचने की जद्दोजहद में फंस जाते है. उस समय ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभालने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों के भी पसीने छूटने लगते है. परीक्षा के कारण दिन में खासकर बाइक चालकों की भीड़ बढ़ने से पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

रामाशीष चौक से लेकर पासवान चौक तक शाम में लगता है भीषण जाम

गांधी सेतु के दक्षिणी छोर से लेकर जीरो माइल तक बड़े मालवाहक वाहनों की सड़क पर कतार लगने व वाहनों की पासिंग नहीं होने के कारण हाजीपुर में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. रामाशीष चौक के व्यवसायियों ने बताया कि जबतक पुलिस सक्रिय रहती है और वाहनों को लेन में पास कराया जाता है तब तक जाम नहीं लगती है. वहीं जब पुलिस हट जाती है तब वाहन चालकों की मनमानी के कारण जाम लग जाती है. बताया गया कि खासकर ट्रक चालक अपनी मनमानी कर ओवरटेक करने लगते है, इसके कारण जाम लग जाती है.

परीक्षा को लेकर अतिरिक्त लोड के बाद भी शहर में नहीं रहती है पुलिस तैनातसोमवार से शुरु हुई मैट्रिक परीक्षा को लेकर शहर में एक दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इससे शहर में अतिरिक्त वाहनों व लोगों का लोड बढ़ गया है. लोगों का लोड बढ़ने के अनुसार शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर प्रर्याप्त पुलिस बल की तैनाती नहीं रहने के कारण शहर में भीषण जाम लग जाती है. इससे खास कर परीक्षा देने जाने वाले छात्रों व उनके परिजनों को सबसे अधिक परेशानी होती है. वहीं हाइवे पर जाम लगने के कारण भी परीक्षार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

पुलिस लाइन से ट्रैफिक पुलिस दिया गया है अतिरिक्त बलट्रैफिक डीएसपी दिलीप कुमार साह ने बताया कि जाम को लेकर परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए एसपी के निर्देश पर पुलिस लाइन से कुछ अतिरिक्त बल दिया गया है. पुलिस बल को प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात किया गया है, ताकि खासकर परीक्षा देने जाने वाले विद्यार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा परीक्षा केंद्र से उनके आवास तक लौटने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो सके. हाई-वे पर जाम को लेकर सीमावर्ती जिला के ट्रैफिक पुलिस से समन्वय स्थापित कर जाम से निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन