अब झंझारपुर तक चलेगी पाटलिपुत्र और सरायगढ़ के बीच चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Oct 2024 11:05 PM
दीपावली और छठ पर उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ व उनकी सुविधा के लिए पाटलिपुत्र और सरायगढ़ के मध्य चलायी जा रही 05573-05574 स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब झंझारपुर तक किया जायेगा
हाजीपुर . दीपावली और छठ पर उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ व उनकी सुविधा के लिए पाटलिपुत्र और सरायगढ़ के मध्य चलायी जा रही 05573-05574 स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब झंझारपुर तक किया जायेगा. यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी. गाड़ी संख्या 05573 झंझारपुर-सरायगढ़-पाटलिपुत्र स्पेशल 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रतिदिन झंझारपुर से 3.00 बजे खुलकर 3.19 बजे तमुरिया, 3.35 बजे घोघरडीहा, 3.49 बजे निर्मली, 4.10 बजे सरायगढ़, 4.48 बजे सुपौल, 5.55 बजे सहरसा, 6.25 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 7.08 बजे मानसी, 7.20 बजे खगड़िया, 7.53 बजे बेगूसराय, 8.15 बजे बरौनी, 8.45 बजे बछवारा, 9.20 बजे शाहपुर पटोरी, 10.10 बजे हाजीपुर एवं 10.25 बजे सोनपुर रुकते हुए 11.40 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05574 पाटलिपुत्र-सरायगढ़-झंझारपुर स्पेशल 24 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रतिदिन पाटलिपुत्र से 12.15 बजे खुलकर 12.58 बजे सोनपुर, 13.10 बजे हाजीपुर, 13.55 बजे शाहपुर पटोरी, 14.35 बजे बछवारा, 15.10 बजे बरौनी, 15.38 बजे बेगुसराय, 16.53 बजे खगड़िया, 17.16 बजे मानसी, 17.55 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 19.30 बजे सहरसा, 20.10 बजे सुपौल, 21.10 बजे सरायगढ़, 21.35 निर्मली, 21.46 बजे घोधराडीहा, 22.03 बजे तुमरिया रुकते हुए 22.35 बजे झंझारपुर पहुंचेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










