Hajipur News : 2025 में बिना रालोजपा के नहीं बनेगी कोई सरकार

Updated at : 25 Feb 2025 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
Hajipur News : 2025 में बिना रालोजपा के नहीं बनेगी कोई सरकार

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में लोजपा ने सत्ता परिवर्तन किया था और 2025 में भी सत्ता परिवर्तन होगा. कहा कि इस बार बिना रालोजपा के कोई सरकार नहीं बनेगी.

विज्ञापन

लालगंज नगर. लालगंज गंडक परियोजना परिसर में मंगलवार को आयोजित रालोजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पांच अधिकारी ही पूरे बिहार को चला रहे हैं. राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 20 वर्षों से सत्ता में हैं, लेकिन बिहार की स्थिति जस-की-तस बनी हुई है. न कहीं उद्योग लगा, न बेरोजगारी दूर हुई और न ही कानून व्यवस्था में सुधार हुआ. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में लोजपा ने सत्ता परिवर्तन किया था और 2025 में भी सत्ता परिवर्तन होगा. कहा कि इस बार बिना रालोजपा के कोई सरकार नहीं बनेगी. पशुपति पारस ने हाजीपुर की जनता को अपनी मां बताया और कहा कि यह वही जनता है जिसने मेरे बड़े भाई स्व रामविलास पासवान को रिकॉर्ड मतों से जिताकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज कराया था. उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव को याद करते हुए कहा कि अपने बड़े भाई रामविलास पासवान के कहने पर वे चुनाव लड़े और हाजीपुर की जनता ने उन्हें सांसद बनाया. वे हमेशा जनता का सेवक बने रहेंगे और उनका दरवाजा हाजीपुर की जनता के लिए हर समय खुला रहेगा. सम्मेलन में पूर्व सांसद प्रिंस राज ने कहा कि रालोजपा का गठबंधन बिहार की जनता के साथ है. उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में न उद्योग लगा, न रोजगार की व्यवस्था हुई, न स्वास्थ्य सेवाएं सुधरीं और न ही कानून व्यवस्था में कोई सुधार हुआ. शिक्षा व्यवस्था भी बदहाल है. युवा नेता यशराज ने कहा कि देश में लोकतंत्र और गणतंत्र का पर्व आने वाला है और अब समय आ गया है कि रामविलास पासवान के सपनों को पूरा किया जाये. राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने की क्षमता सिर्फ रालोजपा में है. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता ने की और संचालन संजीव रंजन उर्फ बिट्टू गुप्ता ने किया. सभा को प्रदेश प्रधान महासचिव केशव सिंह, सुनील कुशवाहा, युवा प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव समेत कई अन्य नेताओं ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन