hajipur news. भूमि विवाद में धारदार हथियार से हमला कर वृद्ध की हत्या

Updated at : 20 Feb 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. भूमि विवाद में धारदार हथियार से हमला कर वृद्ध की हत्या

कटहरा थाना क्षेत्र के शाहपुर गौसपुर उर्फ मजीया गांव में हुई घटना, धारदार हथियार से हमला करने के बाद ट्रैक्टर से रौंदने का परिजनों ने लगाया आरोप

विज्ञापन

हाजीपुर. कटहरा थाना क्षेत्र के शाहपुर गौस उर्फ मजीया गांव में गुरुवार को भूमि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक वृद्ध को धारदार हथियार से हमला कर घायल करने के बाद ट्रैक्टर से रौंद दिया. गंभीर रूप से घायल वृद्ध को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए कटहरा पीएचसी ले जाया गया, वहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक श्रवण पंडित शाहपुर गौस उर्फ मजीया गांव निवासी स्व पलटन पंडित का 70 वर्षीय पुत्र था. वृद्ध की मौत से परिजनों में काेहराम मच गया. घटना की सूचना पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही वीरचंद्र पंडित से लगभग डेढ़ एकड़ जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है. आरोप है कि भूमि विवाद का मामला कोर्ट में चलने तथा जमीन पर निषेधाज्ञा लगने के बाद भी दूसरे पक्ष के वीरचंद्र पंडित, रमेश पंडित, सनोज पंडित, संतोष पंडित तथा मनोज पंडित ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने पहुंच गए. आरोप है कि खेत जोतने से मना करने पर आरोपितों ने पहले वृद्ध पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. वृद्ध के गिरते ही सनाेज ने ट्रैक्टर से वृद्ध को रौंद दिया. इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खून लगा तलवार जब्त किया है. इस संबंध में महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन ने बताया कि कटहरा थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में हुई झड़प में घायल एक एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गयी है. परिजनों लिखित आवेदन नहीं दिया है. पुलिस मामले की जांच तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन