Hajipur News : कौनहारा श्मशान घाट पर अब शवदाह के लिए देने होंगे 11 सौ रुपये

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News : कौनहारा श्मशान घाट पर अब शवदाह के लिए देने होंगे 11 सौ रुपये

मोक्ष भूमि कौनहारा श्मशान घाट पर शवदाह के लिए हाजीपुर नगर परिषद ने 11 सौ रुपये की राशि निर्धारित कर दी है. इस निर्णय का पालन कराने के लिए श्मशान घाट पर चार-चार घंटे के चार शिफ्टों में नौ कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.

विज्ञापन

हाजीपुर. मोक्ष भूमि कौनहारा श्मशान घाट पर शवदाह के लिए हाजीपुर नगर परिषद ने 11 सौ रुपये की राशि निर्धारित कर दी है. इस निर्णय का पालन कराने के लिए श्मशान घाट पर चार-चार घंटे के चार शिफ्टों में नौ कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. मालूम हो कि बीते 24 दिसंबर को नगर परिषद बोर्ड की बैठक में अन्यान्य प्रस्ताव संख्या एक के द्वारा सर्वसम्मति से कौनहारा श्मशान घाट पर शवदाह के लिए प्रति शव 11 सौ रुपये की राशि निर्धारित करने की स्वीकृति प्रदान की गयी थी. नगर परिषद ने यह निर्णय कौनहारा श्मशान घाट पर शवदाह के लिए आनेवाले मृतक के परिजनों से डोम राजा की मनमाने डिमांड से निजात दिलाने के लिए लिया था. नगर परिषद बोर्ड के इस निर्णय का पालन कराने के लिए बीते 17 फरवरी को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने वहां पर चार-चार घंटे के चार शिफ्टों में नौ कर्मियों को प्रतिनियुक्त करते हुए इस संबंध में आदेश पत्र जारी किया है. पत्र की प्रतिलिपि संबंधित सभी कर्मियों, नगर प्रबंधक व नगर परिषद हाजीपुर की मुख्य पार्षद को भी भेजी गयी है. नगर कार्यपालक पदाधिकारी के पत्र के अनुसार सुबह 6 से 10 बजे तक, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक तथा शाम 6 बजे से राशि 10 बजे तक चार-चार घंटे का रोस्टर बनाया गया है. सुबह 6 बजे से 10 बजे तक दिवाकर पटेल एवं बच्चा चौधरी, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मो रहमत, पवन कुमार एवं विकेश कुमार, दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक रंजन कुमार चौधरी एवं अरविंद कुमार तिवारी तथा शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक रितेश कुमार एवं अमरनाथ पासवान को प्रतिनियुक्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन